World Cup के लिए ICC कैसे तैयार करता है शेड्यूल, क्यों हर बार एक ही ग्रुप में होते हैं भारत और पाकिस्तान; FAQ से जानें सब
आखिर आईसीसी कैसे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करता है, क्या उसके पीछे का प्रोसेस होता है और क्यों हर बार भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है ये सवाल हर किसी के मन में उठता है.
ICC World Cup schedule
(Image Source: X/ @CricCrazyJohns )आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की धरती पर खेला जाएगा. 2 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इस बार इसमें 14 टीमें हिस्सा लेने वाली है. वहीं एकबार फिर से भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. अब वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर हर किसी के मन में सवाल उठता है कि आखिर आईसीसी कैसे इस टूर्नामेंट का शेड्यूल बनाती है और हर बार क्यों भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है, इससे किसको और क्या फायदा होता है. चलिए हम आपको हर सवाल का जवाब देने वाले हैं.