Anshul Kamboj: भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर खेलने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है.

30 सितंबर को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मैच के दौरान कृष्णा को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी. वह सिर्फ पांच ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे. इस दौरान उन्होंने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाया था.

इंडिया का मैच बीच में छोड़कर चंडीगढ़ पहुंचे कंबोज

कंबोज ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ चल रहे दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, लेकिन दूसरे दिन वे मैच छोड़कर चंडीगढ़ चले गए. इंडिया ए टीम में उनकी जगह प्रफुल्ल हिंगे को शामिल किया गया है. कंबोज ने दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे चार-दिवसीय मैच की पहली पारी में 17.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर तीन विकेट लिए थे.

क्या प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे कंबोज?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 24 साल के कंबोज तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग XI का हिस्सा बन पाएंगे, क्योंकि मोहम्मद सिराज भी वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे शुरुआती दो मैचों में से किसी में भी नहीं खेले. हालांकि, अगर टीम मैनेजमेंट आकिब नबी डार को बाहर करने का फ़ैसला करता है, तो कंबोज को मौका मिल सकता है.

अंशुल कंबोज कब सुर्खियों में आए?

बता दें कि अंशुल कंबोज ने नवंबर 2024 में रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में 49 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे. इससे वे सुर्खियों में आए गए. वह ऐसा करने वाले रणजी इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने थे. हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2024 में 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अगले साल चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने साथ जोड़ दिया. 

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीती

भारत ने दूसरे वनडे को 8 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए थे, जिसे भारत ने शुभमन गिल के नाबाद 223 रन और रोहित शर्मा के 101 रन की बदौलत 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. तीसरा वनडे शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.