धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया था ये क्रिकेटर, फिर क्यों नहीं हुई थी शादी? जानें पूरी कहानी
1990 के दशक में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजय जडेजा की लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही थी. हालांकि, परिवार और करियर की वजह से यह रिश्ता पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाया.
Madhuri Dixit
बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है. कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने क्रिकेटर पार्टनर्स से शादी की और हैप्पी लाइफ जी रही हैं. वहीं, क्रिकेटर्स के नाम भी अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जुड़ते रहे हैं. 1990 के दशक में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजय जडेजा की लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही थी. हालांकि, परिवार और करियर की वजह से यह रिश्ता पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाया.
माधुरी और अजय जडेजा की मुलाकात उनके करियर के पीक के समय हुई थी. दोनों ने एक शूट के दौरान दोस्ती की और यह दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई. जडेजा उस समय बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश कर रहे थे और माधुरी ने उनकी एंट्री में मदद भी की. लेकिन क्रिकेट करियर में आए विवाद और परिवारिक मतभेदों के कारण दोनों अलग हो गए.
क्यों नहीं हुई थी शादी?
माधुरी और अजय का रिश्ता उस समय काफी चर्चित था. संजय पांडा से अलग उनके प्रेम संबंध ने इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोरीं. जडेजा उस समय अपने करियर में कठिन दौर से गुजर रहे थे. उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा और उन्हें 5 साल का बैन झेलना पड़ा. इस विवाद ने माधुरी की फैमिली को भी उनका रिश्ता स्वीकार करने से रोक दिया. माधुरी ने जडेजा से अलग होने के बाद जीवन में आगे बढ़ते हुए वही साल श्रीराम नेने से शादी कर ली और विदेश में बस गईं. आज माधुरी और श्रीराम के दो बेटे हैं.
कैसा रहा अजय जडेजा का क्रिकेट करियर?
अजय जडेजा 1990 के दशक के प्रमुख भारतीय बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर रहे हैं. उन्होंने 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले. वनडे में 5359 रन बनाने वाले जडेजा को 1996 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी तूफानी पारी के लिए याद किया जाता है.
अजय ने कितनी फिल्मों में किया काम?
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा. 2003 में "खेल", 2009 में "पल पल दिल के साथ" जैसी फिल्मों में एक्टिंग की. 2013 में "काई पो चे!" में भी कैमियो किया और "झलक दिखला जा" के पहले सीजन में अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाई थी.
कैसे बने सबसे अमीर क्रिकेटर?
अजय जडेजा ने क्रिकेट जगत में अपनी सफलता के साथ रॉयल वारिस का दर्जा भी पाया. 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे के पावन अवसर पर उन्हें महाराजा शत्रुसाल्यसिंहजी दौलतसिंह जी ने जामनगर रॉयल थ्रोन के उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया. उन्हें ₹1,450 करोड़ से अधिक की संपत्ति का उत्तराधिकारी बनाया गया, जिससे जडेजा भारत के सबसे अमीर खेल पर्सनालिटीज में शामिल हो गए.
52 साल के पूर्व क्रिकेटर ने इस नई पहचान के साथ अपने जीवन में नया अध्याय शुरू किया है. वर्तमान में वे कमेंटेटर के रूप में टीवी पर नजर आते रहते हैं और अपने अनुभव और ज्ञान से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित करते हैं.
अजय की फैमिली में कौन-कौन?
माधुरी दीक्षित से रिश्ता टूटने के बाद अजय जडेजा ने साल 2001 में राजनेता और समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शादी कर ली थी. फिलहाल उनके 2 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है. लड़के का नाम ऐमन और लड़की का नाम अमीरा है.
3 बार सांसद रहे अजय के पिता
अजय जडेजा की फैमिली का राजनीति से गहरा ताल्लुक रहा है. उनके पिता दौलत सिंह जडेजा जामनगर से लोकसभा से 3 बार सांसद रहे थे. हालांकि अजय ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा. उन्होंने क्रिकेट पर ही अपना फोकस रखा था.
परिवार का क्रिकेट से गहरा नाता
अजय जडेजा का परिवार भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक प्रतिष्ठित नाम के रूप में जाना जाता है. उनके रिश्तेदारों का क्रिकेट से गहरा नाता रहा है और कई सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट में अमिट योगदान दिया है. जानकारी के अनुसार, अजय जडेजा के परिवार में दो ऐसे नाम शामिल हैं, जिनकी क्रिकेट की दुनिया में बड़ी पहचान है. इनके नाम पर भारत की दो मशहूर ट्रॉफियां रखी गई हैं, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक मानी जाती हैं.
अजय जडेजा के परिवार में शामिल हैं के.एस. रणजीत सिंह और के.एस. दुलीप सिंह. जहां के.एस. रणजीत सिंह के नाम पर भारत की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता, रणजी ट्रॉफी की स्थापना हुई. वहीं के.एस. दुलीप सिंह के योगदान को सम्मानित करने के लिए दलीप ट्रॉफी की शुरुआत की गई थी.