80 दिन-18 मैच और सात 0, फिर भी Abhishek Sharma पर नहीं कोई सवाल; आदत या आंकड़े हैं वजह?
अभिषेक शर्मा 80 दिन में 18 मैच खेलते हुए सात बार 0 पर आउट हुए. ऐसे में सवाल है कि अगर अभिषेक की जगह कोई दूसरा खिलाड़ी होता तो क्या उसे मौके मिलते.
अभिषेक शर्मा
(Image Source: IPL )Abhishek Sharma 7 ducks , IPL 2026 SRH vs RR Match: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. यह पिछले 18 मैच में सातवीं बार है, जब अभिषेक बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इससे पहले, वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी 0 की हैट्रिक लगाई थी.
अभिषेक शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने अपनी पहली ही गेंद पर आउट कर पवेलियन की राह दिखाई. उनका कैच बाउंड्री लाइन के पास रवि बिश्नोई ने पकड़ा. यह दूसरी बार है, जब आईपीएल में अभिषेक 0 पर आउट हुए हैं. इससे पहले, वे लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी 0 पर आउट हुए थे.
IPL 2026 में कैसा रहा अभिषेक का सफर?
IPL 2026 में अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 129 रन बनाए. इसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में 28 गेंद में खेली गई 74 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल है. वहीं, केकेआर के खिलाफ उन्होंने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली, जबकि आरसीबी के खिलाफ वे 8 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए.
आंकडे क्या कहते हैं?
अभिषेक शर्मा के सात बार जीरो पर आउट होने के बावजूद कई मैचों में बड़ी पारियां खेली हैं. चाहे वह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 गेंद में 52 रन की विस्फोटक पारी हो या फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंद में 55 रन की पारी. उनका इम्पैक्ट मैच पर बड़ा असर डालता है. 23 जनवरी को आउट होने के बावजूद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जनवरी को खेले गए मैच में 20 गेंद में नाबाद 68 रन जड़ दिए.
अभिषेक शर्मा के 0 का सिलसिला कब से हुआ शुरू?
अभिषेक शर्मा के 0 पर आउट होने का सिलसिला इस साल 23 जनवरी से शुरू हुआ, जब रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद वे चौथे मैच में भी पहली गेंद पर आउट हो, जो विशाखापट्टनम में खेला गया था. इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वे यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ 0 पर आउट हुए.
T20s में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा 'डक'
- 7 - अभिषेक शर्मा, 2026 में (18 पारियां)
- 6 - रोहित शर्मा, 2018 में (32 पारियां)
- 6 - संजू सैमसन, 2024 में (32 पारियां)
- 5 - गुरकीरत सिंह मान, 2013 में (19 पारियां)
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त?
अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रोहित 32 पारियों में 6 बार डक पर आउट हुए, जबकि अभिषेक 18 पारियों में ही 6 बाहर डक पर आउट हो चुके हैं.