Praful Hinge कौन हैं, जिन्होंने IPL डेब्यू मैच मे पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर रचा इतिहास? सूर्यवंशी को दूसरी ही गेंद पर किया आउट
Praful Hinge कौन हैं, जिन्होंने IPL डेब्यू मैच मे पहले ही ओवर में चटकाए तीन विकेट? सूर्यवंशी को दूसरी ही गेंद पर किया आउट
प्रफुल हिंगे
(Image Source: IPL )Who is Praful Hinge: पहला ओवर, तीन विकेट और दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट... किसी गेंदबाज का इससे शानदार डेब्यू और क्या हो सकता है... प्रफुल्ल हिंगे के साथ आज वो सब कुछ हुआ, जिसकी शायद ही उन्होंने कभी कल्पना की थी. उन्होंने वो कारनामा किया, जो इस आईपीएल में कोई नहीं कर पाया था. वह था वैभव सूर्यवंशी को अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर आउट करना. यह वैभव के लिए पहली गेंद थी.
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajashtna Royals) के सामने 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पहले ही ओवर में राजस्थान ने महज 1 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए. ये तीनों विकेट लिए प्रफुल हिंगे ने लिए. इस तरह वे पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर में ही 3 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें :80 दिन-18 मैच और सात 0, फिर भी Abhishek Sharma पर नहीं कोई सवाल; आदत या आंकड़े हैं वजह?
प्रफुल ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी, चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और अंतिम गेंद पर Lhuan-dre Pretorius को आउट कर राजस्थान को बैकफुट में धकेल दिया. यही नहीं, उन्होंने दूसरे ओवर में अंतिम गेंद पर कप्तान रियान पराग को भी पवेलियन की राह दिखाई. इस तरह उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
IPL की किसी पारी के 1-6 ओवरों के अंदर 4 या उससे ज़्यादा विकेट
- 5/12 - इशांत शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम KTK, कोच्चि, 2011
- 4/11 - शोएब अख्तर (KKR) बनाम DC, कोलकाता, 2008
- 4/9 - अजीत चंदीला (RR) बनाम PWI, जयपुर, 2012
- 4/8 - धवल कुलकर्णी (GL) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016 Q1
- 4/29 - पैट कमिंस (KKR) बनाम RR, दुबई, 2020
- 4/16 - दीपक चाहर (CSK) बनाम KKR, मुंबई WS, 2021
- 4/7 - मोहम्मद शमी (GT) बनाम DC, अहमदाबाद, 2023
- 4/18 - प्रफुल हिंगे (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 2026
कौन हैं Praful Hinge?
प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) विदर्भ के एक युवा और प्रतिभाशाली दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज (Right-arm medium-fast bowler) हैं. उनका जन्म 18 जनवरी 2002 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ. वे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की टीम की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने 2024-25 के सीजन में रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने Praful Hinge को आईपीएल 2026 की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. वे 2022 से चेन्नई में MRF पेस फाउंडेशन में ट्रेनिंग ले रहे हैं और 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक विशेष कैंप का भी हिस्सा रहे हैं. क्रिकेट अकादमी जाने के लिए उन्होंने लगभग 3 साल तक साइकिल का सहारा लिया, जो उनकी कड़ी मेहनत और जुनून को दर्शाता है.
राजस्थान की ओर से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?
राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 1 और कप्तान रियान पराग ने 4 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन डी प्रीटोरियस अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जायसवाल को साकिब हुसैन ने पवेलियन की राह दिखाई.
SRH ने कितने रन बनाए?
SRH की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने 91 रन बनाए. वहीं, ट्रेविस हेड 18, हेनरिक क्लासेन ने 40, नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 और अनिकेत वर्मा ने 6 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं, सलिल अरोड़ा 24 रन बनाकर नाबाद रहे. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और पराग ने 1-1 विकेट लिए.