T20 WC 2026 के बीच अचानक अस्पताल में क्यों भर्ती हुए अभिषेक शर्मा? टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. जिसके चलते उनका अगले मैच में खेल पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है.;

Abhishek Sharma

(Image Source:  X/ @Ben10Brevis )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 11 Feb 2026 7:53 AM IST

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है, लेकिन अब दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. भारत को अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के साथ खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले खबर आ रही है कि टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. जिसके चलते उनका अगले मैच में खेल पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है. अभिषेक शर्मा का न खेलना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है.

अस्पताल में क्यों भर्ती हुए अभिषेक?

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अभिषेक पेट में गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनका नामीबिया के खिलाफ अगला मुकाबला खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है. टीम इंडिया और नामीबिया के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है, लेकिन उससे पहले अभिषेक शर्मा का अस्पताल पहुंचना टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

क्या पहले ही मिल गए थे संकेत?

7 फरवरी को USA के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले के दौरान ही अभिषेक शर्मा की तबीयत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. खबरें थीं कि वह तेज बुखार के बावजूद मैदान पर उतरे थे. मैच खेलने के बाद उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत आराम की सलाह दी गई. उस मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. बल्लेबाजी के बाद अभिषेक फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं आए थे. उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने फील्डिंग की जिम्मेदारी संभाली.

क्या प्रैक्टिस सेशन में आए अभिषेक?

10 फरवरी को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में भी अभिषेक शर्मा नजर नहीं आए. पहले उनकी गैरहाजिरी की वजह पेट खराब होना बताई गई, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पेट का इंफेक्शन है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रैक्टिस सेशन से पहले मीडिया से बातचीत में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने कहा 'अभिषेक के साथ पेट को लेकर कुछ शिकायतें हैं. हम उम्मीद करते हैं कि अगले दो दिनों में वो मैदान पर उतरने के लिए उपलब्ध रहेंगे.'

Similar News