October 2025 Festival Calendar: अक्टूबर माह में कब है दिवाली, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा, जानें सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर का महीना भारतीय संस्कृति में धार्मिक उत्सवों और व्रतों के लिए खास माना जाता है. इस दौरान दिवाली, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा और कई अन्य त्योहार मनाए जाते हैं. हर त्योहार की अपनी खास परंपरा और धार्मिक महत्ता है, जो जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती है. अगर आप चाहते हैं कि इस महीने के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की जानकारी समय पर मिले, तो यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित होगी.;

( Image Source:  canva )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 26 Sept 2025 6:00 AM IST

धार्मिक नजरिए से अक्टूबर का महीना बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. दरअसल इस माह हिंदू धर्म के कई व्रत-त्योहार आते हैं. इस माह हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व दीपावली मनाई जाएगी. हिंदू पंचाग के अनुसार, अक्टूबर महीने की शुरुआत 1 अक्टूबर को पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होगी.

इसका समापन 31 अक्टूबर को शतभिषा नक्षत्र में दशमी तिथि को होगी. इस माह नवमी, दशहरा, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, दीपावली, धनतेरस और छठ महापर्व मनाया जाएगा. आइए जानते हैं इन सभी त्योहारों और व्रत की तारीखें.

कब है दीपावली?

हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व होता है. यह त्योहार हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है. इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष रूप से पूजा का महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घरों में वास करती हैं. इस वर्ष दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए रात 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा.

दशहरा 2025 की तारीख

02 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. इसे विजयादशमी भी कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार करके विजय हासिल की थी.

अक्टूबर 2025 व्रत त्योहार

  • 1 अक्टूबर 2025 - शारदीय नवरात्रि महानवमी
  • 2 अक्टूबर 2025 - दशहरा, विजयादशमी
  • 3 अक्टूबर 2025 - पापांकुशा एकादशी
  • 4 अक्टूबर 2025 - शनि प्रदोष व्रत
  • 6 अक्टूबर 2025 - कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
  • 7 अक्टूबर 2025 - वाल्मीकि जयंती
  • 8 अक्टूबर 2025 - कार्तिक माह आरंभ
  • 10 अक्टूबर 2025 - करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
  • 13 अक्टूबर 2025 - अहोई अष्टमी
  • 17 अक्टूबर 2025 - रमा एकादशी
  • 18 अक्टूबर 2025 - शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
  • 20 अक्टूबर 2025 - नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली
  • 21 अक्टूबर 2025 - कार्तिक अमावस्या
  • 22 अक्टूबर 2025 - गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर 2025 - भाई दूज
  • 25 अक्टूबर 2025 - विनायक चतुर्थी
  • 27 अक्टूबर 2025 - छठ पूजा
  • 31 अक्टूबर 2025 - अक्षय नवमी

Similar News