इन संकेतों से जानिए आपकी कुंडली में गुरु शुभ या अशुभ, मजबूत करने के आसान उपाय

कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर या मजबूत होने के संकेत क्या हैं? जानिए बृहस्पति को मजबूत करने के आसान उपाय और गुरुवार को किए जाने वाले शुभ उपाय.

By :  State Mirror Astro
Updated On : 12 March 2026 10:30 AM IST

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना गया है. गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, सम्मान और समृद्धि का कारक माना जाता है. जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, उसे जीवन में मान-सम्मान, अच्छी शिक्षा, सुख-समृद्धि और उन्नति प्राप्त होती है. लेकिन अगर कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो जाए तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

ऐसे में ज्योतिष में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं जिनसे गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है. चूंकि गुरु ग्रह का संबंध गुरुवार से माना जाता है, इसलिए इस दिन किए गए उपाय अधिक प्रभावी माने जाते हैं.आइए जानते हैं कि कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होने के क्या संकेत होते हैं और उसे मजबूत करने के लिए कौन-से उपाय किए जा सकते हैं.

कुंडली में कमजोर गुरु के संकेत

1. पढ़ाई में मन न लगना

ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान और शिक्षा का कारक माना गया है. यदि किसी विद्यार्थी का पढ़ाई में मन नहीं लगता या शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार बाधाएं आती हैं, तो यह कमजोर बृहस्पति का संकेत हो सकता है.

2. भाग्य का साथ न मिलना

गुरु ग्रह का संबंध भाग्य से भी माना जाता है. अगर कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो, तो व्यक्ति को मेहनत के बाद भी सफलता मिलने में कठिनाई होती है. जरूरी कामों में रुकावटें आना, धन हानि होना या विवाह में देरी होना भी कमजोर गुरु की ओर संकेत कर सकता है.

3. कार्यों में बाधा और असफलता

अगर व्यक्ति के काम बार-बार बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या प्रयास के बावजूद कार्य पूरे नहीं हो पाते, तो यह भी गुरु ग्रह के कमजोर होने का संकेत माना जाता है.

4. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

कमजोर बृहस्पति का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच आदि हो सकती हैं. इसके अलावा आंख, गला, कान, सांस और फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं.

गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय

1. गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें

करियर में सफलता और जीवन में उन्नति के लिए तो गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. जैसे हल्दी, चना दाल, पीले फल, सोना या पीले वस्त्र का दान करना लाभकारी होता है. इसके अलावा धार्मिक या पढ़ाई से जुड़ी किताबों का दान करने से भी बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं.

2. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा पढ़ने या सुनने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है.

3. हल्दी वाला स्नान करें

गुरुवार के दिन स्नान के पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर स्नान करना भी शुभ माना जाता है. इससे भगवान बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन केले के पेड़ की पूजा करके दीपक जलाना भी बहुत लाभकारी माना गया है.

4. पीले चंदन या केसर का तिलक लगाएं

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले चंदन या केसर का तिलक लगाएं और स्वयं भी तिलक करें. अगर केसर उपलब्ध न हो तो हल्दी का तिलक भी लगाया जा सकता है. इस उपाय को नियमित करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है.

5. दांपत्य जीवन में सुख के लिए उपाय

यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव या झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो गुरुवार के दिन बृहस्पति देव या भगवान विष्णु की तस्वीर को पीले कपड़े पर स्थापित करें. इसके बाद पीले फूल और पीले चंदन से उनकी पूजा करें. इससे रिश्तों में मधुरता आती है.

6. कथा सुनना और पीले वस्त्र पहनना

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण या बृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है.

Similar News