सूर्य का मीन राशि में गोचर और शनि के साथ युति से इन राशियों की बढ़ सकती है दिक्कतें
सूर्य के मीन राशि में गोचर और शनि के साथ युति का असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है. इस समय चुनौतियां, तनाव और जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जानें कौन सी राशियों को खास सतर्क रहने की जरूरत है.
सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं जिसे ज्योतिष में सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है. 15 मार्च, रविवार को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. जहां पर पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं. सूर्य और शनि की आपस में शत्रुता का भाव रहता है. लेकिन मीन सूर्यदेव की मित्र राशि होती है. वहीं सूर्य और शुक्र के साथ युति भी बनेगी. मीन राशि में सूर्य और शनि की युति के साथ केतु संग सूर्य षडाष्टक योग भी बनेगा.
मीन राशि में सूर्य और शनि की युति से कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को पड़ सकता है. जिससे इन राशि वालों के करियर, सेहत और आर्थिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.
मेष राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं और 15 मार्च को सूर्य के गोचर करने से यह आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा. कुंडली का 12वां भाव खर्चों वाला होता है ऐसे में सूर्य का खर्च के भाव में जाना मेष राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. घर-परिवार में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है जिससे कुछ छोटे-मोटे विवाद पनप सकते हैं.
सिंह राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें भाव में गोचर होंगे,जहां पर पहले केतु के साथ सूर्य संग षडाष्टक योग बनेगा. ऐसे में आने वाले समय में आपको ज्यादा जोखिम उठाने से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. जो लोग किसी से कोई उधार धन आदि लिया है उसके लौटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा पिता-पुत्र के बीच संबंधित मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. मानसिक परेशानियों का दबाव आपके ऊपर बना रहेगा.
तुला राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव
15 मार्च 2026 को तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर उनके छठे भाव में होने जा रहा है. ऐसे में यह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. परेशानियों में वृद्धि हो सकती है ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य बनाकर रहना होगा. आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. आय-व्यय में इस दौरान आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. सेहत में कुछ परेशानियों में इजाफा हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर शत्रु हावी हो सकते हैं.
मीन राशि वालों पर प्रभाव
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने वाला है. जिससे सूर्य-शनि की युति बनेगी. सूर्य की मीन राशि में गोचर से आने वाले समय में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा. आपको अपनों से रिश्तों को थोड़ा संभलकर चलना होगा. पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा.




