Begin typing your search...

WhatsApp में मोबाइल नंबर की जगह Username से चैट! भारत सरकार को क्यों सताने लगा Telegram जैसा डर? Meta से मांगा जवाब

X
WhatsApp Username Privacy या Scam का नया खतरा ? सरकार ने Meta से मांगा जवाब | State Mirror Hindi

WhatsApp जल्द ऐसा फीचर ला सकता है, जिसमें मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ Username से चैट की जा सकेगी. इस फीचर को लेकर भारत सरकार ने Meta से सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत जवाब मांगा है .सरकार को आशंका है कि फर्जी यूजरनेम बनाकर साइबर ठगी और इम्पर्सनेशन के मामले बढ़ सकते हैं. सरकार ने Telegram पर फर्जी अकाउंट और स्कैम के उदाहरण का हवाला देते हुए सतर्कता बरतने को कहा है. Meta का दावा है कि पब्लिक फिगर्स, सरकारी संस्थानों और बड़े ब्रांड्स के नाम सुरक्षित रखे जाएंगे. कंपनी ने नए अकाउंट, पहली बार आने वाले मैसेज और संदिग्ध गतिविधियों के लिए कई सिक्योरिटी लेयर जोड़ने की बात कही है. WhatsApp का कहना है कि Username फीचर चरणबद्ध तरीके से साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा. अब इस फीचर की लॉन्चिंग से पहले सरकार और Meta के बीच सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर बातचीत अहम होगी.