गुरु के मार्गी होने से इन 5 राशियों की आने वाले दिनों में चमक उठेगी किस्मत, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर
ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है. गुरु के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बनती है. आने वाले दिनों में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है और आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिल सकती है.
ज्योतिष में गुरु को शुभ और प्रमुख ग्रह माना जाता है. 11 मार्च 2026 को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहते हुए मार्गी हो चुके हैं, जो 2 जून तक रहेंगे. मिथुन राशि में गुरु का मार्गी होना विशेष फलदायी और शुभ माना जाता है. देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में मार्गी होना धन, ज्ञान और और भाग्य में वृद्धि दिलाएंगे और नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति में काफी सहायक होते हैं.
गुरु के मार्गी होने का अच्छा प्रभाव कुछ राशि वालों पर विशेष रूप से पड़ेगा. जिसके चलते उनके जीवन में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं गुरु के मिथुन राशि में रहते हुए मार्गी होना 5 राशियों के भाग्य में बड़ा बदलाव ला सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ और फलदायी संकेत रहेगा. आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे आपके काफी रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे. गुरु के मार्गी होने से आपके करियर-कारोबार में अच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी. सेहत अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना किसी चमत्कार से कम नहीं है. गुरु आपके लाभ के स्थान पर मार्गी होंगे जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी और इच्छाओं में वृद्धि हो सकती है. निवेश संबंधी योजनाओं का आपको भरपूर लाभ मिल सकता है. आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा. धन प्राप्त के कई अवसरों की प्राप्ति होगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही शुभ और अच्छे साबित होंगे. जो लोग पिछले कई दिनों से नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में अच्छा मुनाफा और आमदनी के नए-नए स्त्रोत देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर संग बेहतर तालमेल और भरोसा पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का नवम भाव में मार्गी होना आपके लिए किस्मत के बंद दरवाजे खुलने के संकेत है. आपको व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा. समय-समय पर अचानक धन लाभ के योग भी बनेगा. परिवार संग सहयोग और मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा. आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा. जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उनकी यह इच्छा गुरु के मार्गी होने से पूरा हो जाएगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. आने वाले कुछ दिनों में आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर साबित होगी. आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी. आपको भाग्य का अच्छा और जबरदस्त लाभ मिल सकता है. लेन-देन में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी.