मार्च का महीना इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा लकी, सूर्य, शुक्र और गुरु के गोचर से करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ
मार्च का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. सूर्य, शुक्र और गुरु के गोचर का सकारात्मक प्रभाव 5 राशि वालों के करियर और कारोबार में बड़ा लाभ दिला सकता है. पदोन्नति, नई नौकरी या बिजनेस विस्तार के योग बन सकते हैं.
मार्च का महीना ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. मार्च के महीने में कई तरह के योग बनेंगे. पंचांग गणना के अनुसार, मार्च महीने की शुरुआत में शुक्र गोचर करेंगे. शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में आ जाएंगे. मीन राशि में शुक्र उच्च के होते है ऐसे में वह मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे. शुक्र के बाद देवगुरु बृहस्पति जो अतिचारी हैं वे मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे.
गुरु का मार्गी होना ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही शुभ माना जाता है. फिर इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मार्च महीने के अंत में बुध कुंभ राशि में मार्गी चाल से चलेंगे. ऐसे में मार्च का महीना कुछ राशि वालों के बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है.
मार्च 2026 में ग्रहों का गोचर
- शुक्र का मीन राशि में गोचर- 2 मार्च
- गुरु का मिथुन राशि में मार्गी- 11 मार्च
- वक्री बुध का कुंभ राशि में उदय- 14 मार्च
- सूर्य का मीन राशि में उदय- 15 मार्च
- बुध का कुंभ राशि में मार्गी- 21 मार्च
- मंगल का कुंभ राशि में उदय- 26 मार्च
ये भी पढ़ें :हथेली पर ऐसा निशान व्यक्ति को बनाता है अकूत धन-संपत्ति का मालिक, शनिदेव की रहती है कृपा
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं. मार्च के महीने में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर होंगे. ऐसे में वृषभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है. करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना इस माह वृषभ राशि वालों को होगी. करियर में कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. जो लोग व्यापार में है उनको इस माह कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. प्रॉपर्टी के कामों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है.
मिथुन राशि
मार्च के महीने में मिथुन राशि में गुरु का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. गुरु की सीधी चाल से लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. घर-परिवार में किसी तरह का शुभ और मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है. जो लोग नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. इसके अलावा कई दूसरे मोर्चे पर भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपके प्रयासों में अच्छी सफलता मिल सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मार्च का महीना अच्छा और शुभ हो सकता है. 13 मार्च को सूर्य जो कि आपकी राशि के स्वामी हैं उनकी सप्तम द्दष्टि से आपके शुभ फलो में वृद्धि होगी. करियर में आपको नए तरह कई ऊंचाईयों को छूने का अवसर मिल सकता है. आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी. पारिवारिक और सामाजिक मामलों में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इस माह आपके कुछ अधूरे और बिगड़े काम पूरे हो सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं जो मार्च के महीने में अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होंगे जिससे आपको कई तरह के शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी के मामले में आपको अच्छी खबरे सुनने को मिल सकती है. आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे और इस माह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. मार्च का महीना प्रेम और दांपत्य जीवन के लिहाज से बहुत ही शुभ और फलदायी साबित रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मार्च का महीना शुभ और फलदायी साबित होगा. गुरु का मार्गी होना आपके लिए सकारात्मक लाभ के अवसरों में वृद्धि करा सकता है. आपकी इस माह अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है. जो लोग इस माह भूमि, घर और वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे है उनको अच्छी डील हासिल हो सकती है. सेहत में पहले के मुकाबले ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में इस माह आपको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकता है.