मंगल-राहु की युति से बना अशुभ अंगारक योग, 2 अप्रैल तक इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

मंगल और राहु की युति से बना अशुभ अंगारक योग 2 अप्रैल तक कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. इस दौरान क्रोध, विवाद, दुर्घटना और आर्थिक हानि की आशंका बढ़ सकती है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 28 Feb 2026 7:30 AM IST

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है. सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशियां बदलते हैं जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है. ग्रहों के परिवर्तन के दौरान कई बार दूसरे ग्रहों से मिलकर कुछ शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है. शुभ योग से व्यक्ति के जीवन में अच्छे संकेत मिलते है तो वहीं अशुभ योग से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं. आपको बता दें 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है और मंगल इस राशि में 2 अप्रैल 2026 तक रहेगा.

कुंभ राशि में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान है. इस तरह से कुंभ राशि में राहु-मंगल की युति से अंगारक योग का निर्माण हुआ है. ज्योतिष में अंगारक योग अच्छा नहीं माना जाता है. अंगारक योग के कारण कुछ राशि वालों के ऊपर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके भाग्य के स्थान पर यानी नवम भाव में हुआ है. नवम भाव कुंडली का त्रिकोण का स्थान कहलाता है. जिसे बहुत ही शुभ स्थान माना जाता है. लेकिन मंगल और राहु की युति इस भाग्य के स्थान पर हुई है जिससे आपके लिए परिस्थितियों में बदलाव और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. कार्यों में अचानक से रुकावटें आएंगी, जिससे आपको कई तरह की मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. ऐसे में आपको 2 अपैल तक बहुत ही फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. इस दौरान आपको किसी तरह के निवेश और किसी महत्वपूर्ण कागज में साइन करने से बचना होगा. कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझकर आपको करने होंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल-राहु की युति परेशानियों में डालने वाली होगी. यह युति आपके आठवें भाव में बन रही है. कुंडली का आठवां भाव गुप्त विद्याओं, जीवन में अचानक से परिवर्तन, और अप्रत्याशित लाभ या हानि की तरफ संकेत देता है. ऐसे में आपको अपने गुप्त शत्रुओं की चालों से सावधान रहना होगा. कार्यस्थल पर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. आर्थिक मामलों में आपको नुकसान हो सकता है और आपको जोखिम भरे काम को करने से दूरी बनाकर रखना होगा. जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से आपको बचना होगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी और टकराव से आपको बचना होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल-राहु की युति अच्छा फल नहीं रहेगा. धनु राशि के लिए यह अंगारक योग आपके तीसरे भाव यानी साहस और पराक्रम और छोटे-भाई बहनों के स्थान पर बना हुआ है. ऐसे में आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. इस दौरान आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना होगा. आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी. किसी पर ज्यादा भरोसा करने से भी आपको बचना होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके लग्न के स्थान पर हो रहा है जिससे आपके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन पर पड़ सकता है. लग्न पर मंगल और राहु की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है ऐसे में आपको अपने गुस्से और अधीरता को संभालकर रखना होगा. सेहत के मामलों में आपको लापरवाही करने से बचना होगा. आर्थिक मोर्चे पर आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. ज्यादा लालच के चक्कर में आपको किसी लुभावनी योजना में बचकर रहना होगा.

Similar News