महाशिवरात्रि आज, जानिए मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवलिंग क्या-क्या अर्पित करना होगा शुभफलदायी
Maha Shivaratri का पावन पर्व आस्था, साधना और भोलेनाथ को प्रसन्न करने का विशेष अवसर माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से Shiva को चढ़ाई गई चीजें कई गुना फल देती हैं और सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.;
रविवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार है. शिवपुराण में महाशिवरात्रि के बारे में वर्णन मिलता है जो प्राणी इस दिन निराहार और जितेन्द्रिय होकर शिव की उपासना करता है, वह वर्षभर किए उपवासों से अनेक गुना पुण्य प्राप्त करता है. शिवरात्रि सभी पापों का नाश करने वाली और महान पुण्य प्रदान करने वाली तिथि है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विशेष विधान होता है.
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व होता है. जिसमें शिवलिंग पर तरह-तरह की चीजों से अभिषेक करने का खास महत्व होता है. आइए जानते हैं मनोकामनाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ की किन-किन चीजों से अभिषेक करना शुभफलदायी रहता है.
शिवलिंग पर जल से अभिषेक
जलधारा अर्पित करने से ज्वर शांति और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.
- शिवलिंग पर घी से अभिषेक
- घी की धारा सहस्रनाम मंत्रों के साथ चढ़ाने से वंशवृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
- शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक
- शर्करा मिश्रित दूध विद्यार्थियों के लिए कुशाग्र बुद्धि प्रदान करने वाला माना गया है.
- दूध से शिवलिंग का अभिषेक
- साधारण दूध से अभिषेक करने पर उत्तम संतान की प्राप्ति और पारिवारिक कलह का नाश होता है.
- बेलपत्र और गंगाजल से अभिषेक
- विवाह की इच्छा रखने वालों को जल-दूध, बेलपत्र, गंगाजल, शमीपत्र, नारियल जल, भांग, खोये की मिठाई और गुलाबी गुलाल से अभिषेक करना शुभ माना गया है. गंगाजल से अभिषेक करने पर भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति का विधान है.
- गन्ने से अभिषेक का महत्व
- गन्ने के रस से यश, शहद से कर्ज मुक्ति, कुश के जल से रोग मुक्ति, पंचामृत से अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति तथा तीर्थ जल से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.
अर्पित करें ये पुष्प
- भगवान भोलेनाथ की पूजा में पुष्पों का विशेष महत्व है. अलग-अलग पुष्प से होती है मनोकामनाएं पूरी.
- चमेली के सुगंधित पुष्प वाहन सुख प्रदान करते हैं.
- अलसी के फूल अर्पित करने वाला व्यक्ति विष्णु प्रिय बनता है.
- शमीपत्र से पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है.
- मदार पुष्प नेत्र और हृदय रोगों से रक्षा करते हैं.
- धतूरा चढ़ाने से विषैले जीवों का भय दूर होता है.
- बेला के पुष्प मनोनुकूल जीवनसाथी प्रदान करते हैं.
- जूही के फूल अन्न-समृद्धि देते हैं.
- कनेर से सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति और हरसिंगार से सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है.
- राई के फूल शत्रु पर विजय दिलाते हैं.
- बिल्वपत्र चढ़ाने से समस्त काम्य वस्तुओं की प्राप्ति होती है.