राशिफल 6 फरवरी 2026 : नौकरी, व्यापार और सेहत को लेकर क्या कहते हैं सितारे? इन राशियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी
Horoscope 5 February 2026 : आज का राशिफल बताता है कि किन राशियों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी और किन्हें आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा राशिफल.;
Horoscope 5 February 2026 : 6 फरवरी 2026 का राशिफल आपके जीवन से जुड़े कई अहम संकेत लेकर आया है. शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, तो कुछ को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. करियर, व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में ग्रहों की चाल बड़ा असर डाल सकती है. कई लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने के योग हैं, वहीं कुछ राशियों को लेन-देन और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और सेहत के मामले में भी दिन अलग-अलग संकेत दे रहा है. कहीं सफलता और मान-सम्मान मिलने के योग हैं तो कहीं भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क - तो पढ़ें आज का पूरा राशिफल सभी 12 राशियों के लिए.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत, जोश और जिम्मेदारियों से भरा हुआ होगा. आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है जिसका कारण आपकी योग्यता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा. लेकिन किसी के साथ लेन-देन के मामले में बच कर रहना होगा. जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापार में कुछ नई डील भी संभावना आज के दिन है. शाम के समय परिवार संग कहीं बाहर घूमने आदि जा सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा हुआ होगा, क्योंकि आज के दिन किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा. बहुत दिनों से जिस काम में अड़चनें आ रही थी वह पूरा होगा. दिन आर्थिक तरक्की के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान को प्राप्त करने वाला होगा. परिवार संग खुशी का माहौल बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. जो लोग किसी के साथ प्रेम-प्रसंग में उनको आज रोमांटिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है. आज आप किसी की मदद के लिए हाथ को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे. मित्रों और सगे-संबधियों का भरपूर साथ आपको मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन बहुत ही उथल-पुथल से भरा हुआ होगा. आर्थिक मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आप बहुत ही खुश नजर आएंगे. किसी तरह की डील आज आपको सुनने को मिल सकती है. आज के दिन आप भरसक मेहनत के बल पर अच्छे मुकाम तक पहुंचने में सफल होंगे. जो लोग किसी तरह के सामाजिक कार्यों में हैं उनको किसी तरह की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको अपने वाणी पर संयम रखना होगा. ससुराल पक्ष की तरफ से कोई मेल-मुलाकात करने का आ सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आज के दिन आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा. व्यवसाय में कुछ नया करने के बारे में सोच-विचार करेंगे. आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा और सफलता से भरा हुआ होगा. पढ़ाई में मन लगेगा. जिन लोगों का कोई कीमती सामान खो गया है उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है. किसी तरह के पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है. आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा. प्रेम संबंधों में आपको अपनी साथी की तरफ से कोई बात बुरी लग सकती है. ऐसे में बहुत ही सोच-विचार कर हो बोले. सेहत में लापरवाही करने से आपको बचना होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और साहस से भरा हुआ होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी किसी तरह की कोई योजना सफल हो सकती है. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कुछ काम आपके सामने आ सकते हैं. पूरा दिन मेल-मिलाप का सिलसिला चलता रहेगा. आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. जीवनसाथी अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. इसके अलावा जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं जिससे कई दिनों से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिल सकेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के आज घर और बाहर दोनों ही जगहों पर बेहतर तालमेल बिठाकर ही चलना होगा. आपको किसी दूसरे की बातों में आकर पड़ने से बचना होगा. घर पर खुशी और उत्सव का माहौल बना रहेगा. आज का दिन आपके लिए सावधानी से भरा हुआ होगा. आपको फिजूल खर्चों से बचकर रहना होगा. वाहन आदि चलाते समय भी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. सेहत को लेकर आपको नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो कोई छोटी-मोटी परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ेगी.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा और लाभ से भरपूर होगा. थोड़े-थोड़े अंतराल पर आपको कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और किसी कानूनी मामले में आपकी जीत हो सकती है. नए अवसरों की तलाश लगातार बनी रहेगी जिससे आपके काम बहुत ही आसानी से होगी. प्रेम और दांपत्य जीवन में साथी की तरफ से भरपूर साथ मिलेगा. जो लोग नौकरीपेशा हैं आज के दिन उनके स्थान परिवर्तन का योग भी बनेगा जिससे आपको चीजों को सही तरीके से करना होगा. आज के दिन आपके मन में किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के हाथ में आज कोई बड़ी और अच्छी सफलता लग सकती है, जिससे मन बहुत ही प्रसन्न और कई दिनों से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी. आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार में कोई अच्छी डील मिलने से आपको पोजिशन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. लेन-देन से संबंधी मामलों को आपको ज्यादा विस्तार देने से बचना होगा. आप कुछ शौक और मौज की चीजों में व्यस्त रहेंगे. कठिन काम बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार दिन अच्छे से बीतेगा. मन प्रसन्न रहेगा और लोगों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा. किस्मत का अच्छा साथ मिलने से स्थिति आपपके अनुकूल रहेगा. करियर में सकारात्मक सोच और सफलता आपको मिलेगी. धर्म-कर्म में रूचि बनी रहेगी. आपको आज के दिन अपने आसपास के लोगों से थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. जो लोग किसी के साथ किसी तरह की पार्टनशिप हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज कुछ मामलों में चिंताएं बढ़ सकती हैं. कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से काम पर अतिरिक्त दबाव बना रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले स्थिर रहेगी लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही बचकर रहना होगा. आज के दिन किसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपको आपसी सहमति रखनी होगी. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं उनको आज के दिन किसी तरह की कोई अच्छा खबर सुनने को मिल सकती है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ सकता है. आय में अच्छा इजाफा हो सकता है और नौकरी में जल्द बाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. आपको अपने दोस्तों और सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा. दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरपूर रहेगा. कुछ रुके हुए काम आज के दिन पूरे होंगे. धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला और बेहतर रहेगा. समय बहुत ही अनुकूल और अच्छा रहेगा. निवेश संबंधी मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन फिर भी आपको कहीं धन लगाने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और व्यापार में नई योजनाएं कारगर साबित होगी. नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. अतिरिक्त आय के स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है. आपको किसी मामले में जल्दबाजी करने से बचना होगा. प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी.