10 फरवरी 2026 का राशिफल : मिथुन राशि वालों को नए ऑफर, वृश्चिक वालों को लव लाइफ में सरप्राइज, क्या कहते हैं आपके सितारे?
Horoscope 10 February 2026: 10 फरवरी 2026, मंगलवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है. किसी को नौकरी में ऑफर मिलेगा तो किसी की लव लाइफ में सरप्राइज एंट्री हो सकती है, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का पूरा राशिफल.;
Horoscope 10 February 2026 : 10 फरवरी 2026, मंगलवार का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की खास चाल लेकर आया है. चंद्रमा की स्थिति और अन्य ग्रहों के योग कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. किसी के लिए यह दिन आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है तो किसी के लिए करियर में नई शुरुआत के द्वार खुल सकते हैं. प्रेम जीवन, नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य - हर क्षेत्र पर सितारों का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा.
कुछ राशियों को पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ लोगों को फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. मंगलवार का दिन यह भी सिखाएगा कि जल्दबाजी की जगह धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य की दिशा तय करते हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल और समझते हैं कि आपका भाग्य आज किस ओर इशारा कर रहा है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा. आय में लगातार इजाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर रहेगी. दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा होगा जिससे आपको हर एक काम में अच्छी सफलता मिलेगी. जो लोग नौकरी में हैं और जॉब बदलना चाह रहे हैं उनकी यह इच्छा आज पूरी हो सकती है. पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी पुराने उधार दिए गए धन की वापसी संभव है. कार्यक्षेत्र में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. जो लोग नौकरीपेशा है उनको आज के दिन कार्य के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. वहीं बिजनेस में आज के दिन अच्छा मौका मिल सकता है. जो काम के सिलसिले में कुछ नई योजना बना रखी है उनको कामयाबी मिलेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में आपको घर से बाहर ज्यादा रहना पड़ सकता है. नए संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा. लेकिन आज के दिन आपको अपनी वाणी को संभलकर बोलना होगा नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको एक साथ कई जगहों से अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. व्यापार में अच्छा लाभ और नई योजनाओं पर धन का निवेश हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग बेहतर संबंध आज के दिन बनेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. किसी काम के सिलसिले में आपको घर से ज्यादा बाहर रहने की जरूरत होगी. आपको किसी तरह के लेन-देन से बचना होगा. परिवार में किसी तरह का मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और संयम के साथ स्थितियों को संभालना होगा. प्रेम जीवन में आज के दिन आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. सेहत के मामलों में आज के दिन आपको संभलकर रहना होगा. मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा. किसी तरह के वाद-विवाद से आपको बचना होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. इससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है. आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा. आज के दिन आपको कोई पुरानी गलती को दोहराने से बचना होगा. किसी अनजान लोगों की बातों में आने से बचना होगा और लेन-देन ना करें. जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको कोई बड़ा और अच्छा पद प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन में साथी संग कहीं बाहर घूमाने-फिरने के लिए जा सकते हैं. आपको अपनी सेहत का अच्छा ध्यान देना होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सुख और शुभता से भरा हुआ होगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी काम अच्छे पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आपको किसी अधूरे और कठिन कामों में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा. आप घर पर किसी तरह की कोई नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं. संतान की तरफ कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे आपको खानपान पर नियंत्रण रखना होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन धन और कामकाज के मामले में अनुकूल रहेगा. अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर संतुलन स्थापित होगा. कार्यक्षेत्र में आपको नए-नए तरह के कार्य को करने और समझने का अवसर मिलेगा. किसी भी जरूरी विषयों पर कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके हर पहुलओं की अच्छी तरह से जांच पड़ताल करना चाहिए. निर्णय लेने में आपको बहुत ही समझदारी दिखानी होगी. नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं जिसको के लेकर आपके मन दिनभर संशय की स्थिति बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में साथी का भरपूर साथ मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी. आपको आज जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा नहीं तो आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है. आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलने की जरूरत होगी. जिन लोगों ने किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है आज उसका रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है. जो लोग अवविवाहित है उनके लिए आज विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. कामकाज में आपको बेहतर प्रबंधन क्षमता का इस्तेमाल करना होगा. प्रेम जीवन में आज के दिन आपको नए साथी संग प्रेम संबंध बन सकता है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. करियर, शिक्षा और कामकाज के मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आपको नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा जिसमें आप बहुत कुछ अच्छा करने में आपको कामयाबी मिलेगी. दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक से लाभ मिल सकता है. किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा. अगर आपने किसी को उधार धन दिया है तो उसके वापस मिलने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. समाज में आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. लेकिन आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. जिसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी. पुराने और अधूरे कामों में गति आएगी. कार्यस्थल पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से सहयोग मिलेगा. परिवार में बेहतर भूमिका आज के दिन आपको निभानी पड़ सकती है. किसी घरेलू वाद-विवादों में आपको अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए मामलों का निपटारा करना होगा. आपको अपने बेफिजूल के कामों में धन खर्च करने से बचना होगा. प्रेम संबंधों में रिश्तों को बेहतर ढ़ंग से निभाने की जरूरत होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आज के दिन कुछ नया करेंगे जिससे उनके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी. आय में अच्छा इजाफा होगा क्योंकि आपको एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं. आपका सामाजिक दायरा बढ़ा हुआ होगा. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनको आज के दिन अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं. लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो अतिरिक्त धन खर्चे हो सकते हैं. कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है ऐसे में आपको डॉक्टरी सलाह जरूरी लेनी चाहिए.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा. मन प्रसन्न और जोश से भरपूर रहेगा. काम में दिनभर मन लगेगा जिससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी. अचानक से धन लाभ के कुछ मौके बनेंगे जिसमें आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा. दिन काफी ऊर्जावान बना रहेगा. प्रेम जीवन में पार्टनर संग बेहतर रिश्ता कायम रहेगा, वहीं दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आपके कार्यों में दिलचस्पी बनी रहेगी. सामाजिक क्षेत्रों में आपके काम की प्रसंशा होगी. सेहत अच्छी रहेगी और लेनदेन में आपको एकदम स्पष्टता बनी रहेगी.