छूमंतर हो जाएगी टेंशन, आएगी गहरी नींद, एक्ट्रेस Roshni Chopra का ये फुट मसाज है रामबाण
पैरों की मसाज को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह बॉडी और माइंड दोनों के लिए फायदेमंद है. अगर आपको नींद नहीं आती है या टेंशन रहती है, तो आप कंसा फुट मसाज ट्राई कर सकते हैं.
आजकल टेंशन और नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है. इन दोनों बीमारी के कारण हेल्थ खराब होने लगती है. योगा करने के अलावा मसाज करने से यह परेशान कम हो सकती है. बॉडी के साथ-साथ रोजाना पैरों की मसाज करना से कई फायदे मिलते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कंसा फुट मसाज के बारे में बताया.
इस फुट मसाज को करने से कई टेंशन के अलावा कई तरह की समस्याओं से निपटा जा सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है कंसा फुट मसाज और इसके फायदे.
क्या है कंसा फुट मसाज?
कंसा फुट मसाज एक प्राचीन आयुर्वेदिक रिवाज है, जिसे रात के समय सोने से पहले करने से गहरी और आरामदायक नींद आती है. इस मसाज के लिए कंसा, यानी कांसे (तांबा, टिन और जस्ता का मिश्रण) से बने वांड या वेसल का इस्तेमाल किया जाता है.
कंसा फुट मसाज कैसे करें?
- कंसा मसाज के लिए सबसे पहले आपको तेल चाहिए होगा. सर्दियों में तिल का तेल, गर्मियों में नारियल का तेल या गाय का घी भी लगा सकते हैं. आप चाहें तो इसमें लैवेंडर या रोज़मेरी जैसी एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं.
- अब घी को अच्छे से तलवे पर लगा लें. फिर दोनों टखनों को सर्कुलर मोशन में मसाज करें और ऐकिलीज़ एड़ी तक ऊपर-नीचे घुमाएं.
- हर अंगूठे को हल्के खींचते हुए बेस से नाखून तक मसाज करें.
- इसके बाद दोनों हाथों से जोर देकर पैर के आगे हिस्से की मसाज करें.
- अंगूठे का इस्तेमाल करते हुए तलों के मेहराब को दबाएं. यह प्लांटर फैसिआइटिस जैसी समस्याओं में भी मदद करता है.
- पैर की एड़ी को अच्छी तरह दबाकर मसाज करें. मसाज के बाद गर्मी बनाए रखने के लिए मोज़ा पहनें.
कंसा फुट मसाज के क्या हैं फायदे?
- यह मसाज हमारे नर्वस सिस्टम को बैलेंस करता है और मेंटल टेंशन को कम करता है, जो बालों के झड़ने जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है.
- मसाज के तुरंत बाद ही शरीर और मन को शांति महसूस होती है. सांस लेने में सुधार आता है.
- यह मसाज हमारे शरीर की एनर्जी को बैलेंस करने में मदद करता है.
- अगर आप रोजाना कंसा मसाज करते हैं, तो आपको गहरी नींद आएगी.