PCOS में कैसी डाइट लेती हैं Sara Tendulkar? जानें किन चीजों से करती हैं परहेज

हाल ही में सारा तेंदुलकर ने भी बताया कि वह PCOS से जूझ चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्हें स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर उन्होंने इस समस्या को काफी हद तक मैनेज करना सीख लिया.

( Image Source:  instagram-@saratendulkar )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 5 March 2026 10:08 AM IST

आजकल कई महिलाएं PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की समस्या से जूझ रही हैं, जिसका असर सिर्फ हार्मोन ही नहीं बल्कि त्वचा और पूरी लाइफस्टाइल पर पड़ता है. हाल ही में सारा तेंदुलकर ने एचटी शॉप नाउ के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें पीसीओएस है, जिसकी वजह से उन्हें चेहरे पर एक्ने, ऑयली स्किन और ब्रेकआउट्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा.

हालांकि सही डाइट, फिटनेस और हेल्दी आदतों के जरिए उन्होंने इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल करना सीख लिया है. चलिए ऐसे में जानते हैं इस कंडीशन में सारा कैसे डाइट लेती हैं और किन चीजों से परहेज करती हैं. 

क्या होता है PCOS?

PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल कंडीशन है. इसमें शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है, जिससे कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं. इसके सामान्य लक्षणों में इर्रेगुलर पीरियड्स, वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे, ऑयली स्किन और बालों का झड़ना शामिल हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक PCOS का सीधा संबंध लाइफस्टाइल और डाइट से भी होता है. इसलिए इसे मैनेज करने के लिए खान-पान और एक्सरसाइज पर खास ध्यान देना जरूरी होता है.

PCOS में सारा तेंदुलकर क्या खाती हैं?

सारा तेंदुलकर का मानना है कि हेल्दी स्किन और हार्मोन बैलेंस के लिए क्लीन और बैलेंस्ड डाइट बेहद जरूरी है. इसलिए वे अपने खाने में न्यूट्रियंट्स से भरपूर चीजें शामिल करती हैं.

इन चीजों से बनाती हैं दूरी

PCOS को कंट्रोल में रखने के लिए सारा कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखती हैं. वे प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा तली-भुनी चीजें और ज्यादा शुगर वाले फूड्स नहीं खाती हैं. दरअसल ज्यादा चीनी और जंक फूड हार्मोनल इंबैलेंस को बढ़ा सकते हैं, जिससे एक्ने और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं.

फिट रहने के लिए अपनाती हैं ये आदतें

सारा सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि फिटनेस पर भी खास ध्यान देती हैं. वह रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक्सरसाइज करती हैं, जिससे शरीर एक्टिव रहता है और हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा सारा का मानना है कि पर्याप्त नींद लेना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी उतना ही जरूरी है.  सारा तेंदुलकर का एक्सपीरियंस बताता है कि PCOS जैसी समस्या से घबराने की जरूरत नहीं है. सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है.

Similar News