Holi 2026: होली के जिद्दी रंगों से दांत हुए बेकार? अपनाएं ये देसी नुस्खे और पाएं चमकदार मुस्कान

होली खेलते वक्त दांतों पर रंग लगना नॉर्मल बात है, लेकिन कई बार यह रंग जिद्दी हो जाते हैं, जिससे मुस्कान फीकी लगने लगती है. ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से दांतों पर लगे रंग हटा सकते हैं.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 4 March 2026 6:30 PM IST

होली खेलते वक्त रंग सिर्फ चेहरे और कपड़ों पर ही नहीं, बल्कि दांतों पर भी लग जाते हैं. कई बार हंसते-बोलते या रंगों की मस्ती में मुंह खुला रह जाने से गुलाल या गीले रंग दांतों पर दाग छोड़ जाते हैं. अगर सही समय पर सफाई न की जाए, तो ये दाग जिद्दी हो सकते हैं और मुस्कान की चमक फीकी पड़ सकती है.

लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप आसान देसी नुस्खों की मदद से दांतों को पहले जैसा सफेद बना सकते हैं. चलिए जानते हैं दांतों से रंग हटाने के आसान तरीके. 

नमक और सरसों तेल से कैसे करें दांत साफ

दांतों से होली के जिद्दी रंग हटाने के लिए नमक और सरसों का तेल एक असरदार घरेलू उपाय है.

  • इसके लिए आधा चम्मच सरसों तेल में एक चुटकी नमक मिलाएं.
  • इस मिश्रण को उंगली से दांतों और मसूड़ों पर हल्के से मलें.
  • यह पुराने समय का आजमाया हुआ नुस्खा है, जो दांतों की सफाई और मसूड़ों को मजबूत करने में मददगार माना जाता है.

केले के छिलके का उपयोग

केला बॉडी के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंदत होता है. दांतों से रंग हटाने के लिए केले का छिलका काम आ सकता है. के

  • सबसे पहले केले के छिलके के अंदरूनी हिस्सा निकाल लें.
  • फिर इसे अपने दांतों में हल्के से रगड़ें.
  • ये नुस्खे दांतों की सतह से हल्के दाग हटाने में मदद कर सकते हैं.

क्या दांतों पर लगा सकते हैं बेकिंग सोडा?

बेकिंग सोडा और नींबू हर तरह के दाग हटाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. अगर होली के दौरान आपके दांत व्हाइट की जगह रंग-बिरंगे हो गए हैं, तो इन दोनों चीज का इस्तेमाल करें. 

  • इसके लिए सबसे पहले एक चुटकी बेकिंग सोडा में 2–3 बूंद नींबू का रस मिलाएं.
  • इस मिक्सचर को उंगली या ब्रश की मदद से दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें.
  • यह दाग हल्के करने में मदद कर सकता है.
  • ध्यान रखें कि इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि ज्यादा उपयोग से इनेमल को नुकसान हो सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • दिन में दो बार माइल्ड टूथपेस्ट से ब्रश करें. होली के तुरंत बाद मुंह को अच्छे से कुल्ला करना जरूरी है, ताकि रंग अंदर जमा न हो.
  • अगर दांतों पर दाग ज्यादा गहरे हैं या मसूड़ों में जलन हो रही है, तो तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लें. घरेलू उपाय हल्के दाग के लिए ही अपनाएं.
  • होली की मस्ती के बाद अपनी मुस्कान की चमक बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. इन आसान देसी उपायों से आप बिना किसी नुकसान के दांतों से रंगों के निशान हटा सकते हैं और फिर से खुलकर मुस्कुरा सकते हैं.

Similar News