हर बार एक जैसे पार्टनर को कर रहे हैं डेट? तो FAQ से समझें Groundhogging ट्रेंड का पूरा खेल
कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपकी हर नई रिलेशनशिप कुछ समय बाद बिल्कुल पिछली जैसी ही लगने लगती है? शुरुआत में सब कुछ अलग और रोमांचक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे पार्टनर का व्यवहार, आदतें और रिश्ते की स्थिति पहले जैसी ही दिखाई देने लगती है.
रिया को हमेशा लगता था कि इस बार उसे सही पार्टनर मिल गया है. शुरुआत में सब कुछ नया और रोमांचक लगता. लंबी चैट, मीठी बातें और भविष्य के सपने. लेकिन कुछ महीनों बाद वही कहानी दोहराने लगती. वही ठंडे मैसेज, वही दूरी और वही दिल टूटने वाली कंडीशन. एक दिन उसकी दोस्त ने मजाक में कहा, “तुम हर बार एक ही तरह के इंसान को डेट क्यों करती हो?” तभी रिया को एहसास हुआ कि शायद उसके साथ कुछ पैटर्न बार-बार दोहराया जा रहा है.
दरअसल, आजकल डेटिंग की दुनिया में एक नया ट्रेंड चर्चा में है जिसे ग्राउंडहॉगिंग कहा जाता है. इसमें लोग अनजाने में बार-बार उसी तरह के पार्टनर को चुन लेते हैं, चाहे उनका नेचर, आदतें या रिश्ते में बिहेवियर लगभग एक जैसा ही क्यों न हो. चलिए ऐसे में जानते हैं आखिर ग्राउंडहॉगिंग ट्रेंड क्या है और इसके साइन.
Groundhogging से जुड़े आम सवाल
1. सवाल: ग्राउंडहॉगिंग क्या होता है?
जवाब: Groundhogging एक ऐसा डेटिंग पैटर्न है जिसमें व्यक्ति बार-बार एक जैसे नेचर वाले पार्टनर को चुनता है. नाम भले ही अलग हों, लेकिन उनकी आदतें, व्यवहार और रिश्ते निभाने का तरीका काफी हद तक एक जैसा होता है.
2. सवाल: ऐसा क्यों होता है?
जवाब: कई बार लोग अनजाने में उन्हीं लोगों की ओर अट्रैक्ट होते हैं जो उन्हें पहले से जाने-पहचाने लगते हैं. दिमाग को जो चीजें जानी-पहचानी लगती हैं, उनकी ओर खिंचाव होना नॉर्मल है. इसी वजह से लोग अक्सर एक ही तरह के रिश्तों के साइकिल में फंस जाते हैं.
3. सवाल: शुरुआत में हर रिश्ता अलग क्यों लगता है?
जवाब: नए रिश्ते की शुरुआत में सब कुछ ताजा और एडवेंचर महसूस होता है. लेकिन समय के साथ जब पार्टनर के असली चेहरा सामने आते हैं, तब महसूस होता है कि यह रिश्ता भी पहले जैसा ही है.
4. सवाल: इस पैटर्न में सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: अक्सर रिश्ते की शुरुआत बहुत मजबूत केमिस्ट्री से होती है और व्यक्ति सोचता है कि इस बार सब ठीक रहेगा. लेकिन कुछ समय बाद वही पुराने झगड़े और निराशा सामने आ जाती है.
5. सवाल: डेटिंग ऐप्स का इसमें क्या रोल है?
जवाब: आजकल डेटिंग ऐप्स पर लोग अक्सर अपने पसंदीदा “टाइप” के बारे में बताते हैं. बार-बार उसी तरह के गुणों वाले लोगों को चुनने से यह पैटर्न और मजबूत हो सकता है.
6. सवाल: क्या यह हमेशा गलत होता है?
जवाब: जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा होना गलत हो, लेकिन अगर हर रिश्ता एक ही तरह की परेशानी में खत्म हो रहा है, तो यह साइन हो सकता है कि आप एक ही तरह के पार्टनर चुन रहे हैं.
7. सवाल: साइन कैसे पहचानें?
जवाब: अगर आप बहुत जल्दी किसी से इमोशनली जुड़ जाते हैं, हर नए रिश्ते में वही पुराने एक्सपीरियंस महसूस करते हैं या ऐसा लगता है कि आप खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह ग्राउंडहॉगिंग का साइन हो सकता है.
8. इससे बाहर कैसे निकला जा सकता है?
जवाब: इसका सबसे आसान तरीका है अपने चुनावों को समझना और अलग तरह के लोगों को मौका देना. जब आप अपने पुराने पैटर्न को पहचान लेते हैं, तब उसे बदलना भी आसान हो जाता है.