फिल्मी दुनिया में जहां खूबसूरत दिखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घंटों मेकअप का सहारा लिया जाता है, वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो अपनी असली खूबसूरती के साथ पर्दे पर आना पसंद करती हैं. साई पल्लवी भी उन्हीं में से एक हैं. इन दिनों वह फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं.

साई अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं. उन्हें अक्सर बिना मेकअप के देखा जाता है. साई चेहरे पर हल्दी से लेकर शहद जैसी चीजें लगाती हैं. वहीं, बालों को धोने के लिए वह आम शैंपू और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि एलोवेरा जेल का यूज करती हैं. 

बालों में क्या लगाती हैं साई पल्लवी?

instagram-@saipallavi.senthamarai

साई पल्लवी ने अपने हेयर केयर रूटीन काफी सिंपल है. वह बालों पर तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट लगाने के बजाय नैचुरल चीज का इस्तेमाल करती हैं. वह बालों में एलोवेरा जेल लगाती हैं. 

हमें Whatsapp पर फॉलो करें

कितने दिन में धोती हैं बाल?

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह सिंथेटिक केमिकल वाले शैंपू और साबुन का इस्तेमाल नहीं करती हैं. वह अपने बालों को हर दिन धोने के बजाय करीब तीन दिन में एक बार धोती हैं. फिल्मों में भी वह अपने असली बालों के साथ काम करना पसंद करती हैं और बालों को कलर कराने से बचती हैं.

चेहरे पर क्या लगाती हैं साई पल्लवी?

साई पल्लवी की स्किन केयर की बात करें तो उन्हें महंगी क्रीम और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खे पसंद हैं.  हल्दी, शहद, दही और मुल्तानी मिट्टी जैसी चीजें उनकी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का राज है.

  • कस्तूरी हल्दी: त्वचा की सफाई और निखार के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल की जाती है.
  • शहद: त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है.
  • दही: इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है.
  • मुल्तानी मिट्टी: त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

हमें Instagram पर फॉलो करें

कैसी है एक्ट्रेस की डाइट?

instagram-@saipallavi.senthamarai

साई पल्लवी का मानना है कि खूबसूरत त्वचा के लिए सिर्फ बाहर से देखभाल करना काफी नहीं है. शरीर को अंदर से हेल्दी रखना भी जरूरी है. यही वजह है कि उनकी डाइट में फल, हरी सब्जियां और नट्स जैसी पौष्टिक चीजें शामिल रहती हैं.