सुबह पीती हैं गर्म पानी, चेहरे पर लगाती हैं हल्दी वाला फेस पैक, Ananya Panday ऐसे रखती हैं अपने स्किन का ध्यान
Ananya Panday एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. अनन्या हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीती हैं. इसके अलावा, हल्दी से बना पैक लगाती हैं.
Ananya Panday
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपनी एक्टिंग और स्टाइल के साथ-साथ वह अपनी ग्लोइंग स्किन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अक्सर फैंस के मन में सवाल आता है कि आखिर अनन्या की त्वचा इतनी साफ और चमकदार कैसे रहती है? इसके पीछे कोई एक महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की स्किन केयर आदतें भी हैं.
अनन्या अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करती हैं. वह चेहरे पर बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल करने के साथ हल्दी, दही और शहद से बना फेस पैक भी लगाती हैं. इसके अलावा सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर उनके स्किन केयर रूटीन का हिस्सा है.
1. सुबह उठकर अनन्या पांडे करती हैं ये काम
instagram-@ananyapanday
instagram-@ananyapanday
अनन्या अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीती हैं. गुनगुना पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी करने और पेट साफ रहने में मदद मिलती हैं, जिससे स्किन भी साफ रहती है. इसके अलावा, वह दिनभर भी पानी पीती हैं. शरीर में पानी की कमी होने पर त्वचा रूखी और बेजान दिख सकती है. पर्याप्त पानी पीने से शरीर में नमी का बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है.
चेहरे पर लगाती हैं ये फेस पैक
अनन्या ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बने फेस पैक का भी इस्तेमाल करती हैं. इसमें हल्दी, दही और शहद मिलाया जाता है. ये चीजें त्वचा को मुलायम रखने में मदद कर सकती हैं. हालांकि, हल्दी ज्यादा देर तक चेहरे पर लगाने से त्वचा पर पीला रंग रह सकता है. इसलिए इसे थोड़ी देर लगाकर ही धो लेना चाहिए.
2. सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं
instagram-@ananyapanday
instagram-@ananyapanday
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह रोजाना सनस्क्रीन लगाती हैं. इसकी सलाह उन्हें उनकी मां ने दी थी. सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है. स्किन एक्सपर्ट भी रोजाना करीब SPF 50 वाली सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं.
3. आइस फेशियल
अनन्या एक वीडियो में बर्फ से भरे ठंडे पानी में अपना चेहरा डुबोती नजर आई थीं. इस तरीके को आइस फेशियल कहते हैं. इससे चेहरे की सूजन कुछ समय के लिए कम हो सकती है. साथ ही त्वचा को ठंडक मिलती है और ज्यादा तेल भी कम दिखाई दे सकता है. हालांकि, इसका असर कुछ समय तक ही रहता है. सेंसेटिव स्किन, एक्जिमा या रोसैशिया की समस्या वाले लोगों को यह तरीका नहीं अपनाना चाहिए.
4. गुलाब जल के क्या हैं फायदे?
अनन्या मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने के साथ चेहरे पर दिन में तीन बार गुलाब जल भी छिड़कती हैं. इससे त्वचा को ताजगी महसूस हो सकती है. हालांकि, खुशबू या एसेंशियल ऑयल वाला गुलाब जल जलन पैदा कर सकता है. इसलिए बिना खुशबू वाला ऑप्शन चुनना बेहतर है.




