Upasana Kamineni से सीखें कब लेना चाहिए मां बनने का फैसला, जरुरी हैं ये 3 मेजर पॉइंट्स
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. उपासना ने जुड़वा बच्चों—एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. इससे पहले जून 2023 में कपल ने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का स्वागत किया था. 14 साल की शादी के बाद राम चरण और उपासना की फैमिली अब पूरी तरह खुशियों से भर गई है.;
राम चरण (Ram Charan) और उपासना (Upasana Kamineni) दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. उपसान ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, बेटा और बेटी. इस खुशखबरी को राम चरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी ने शेयर किया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'बेहद खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है राम चरण और उपासना ने मुझे जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है- एक बेटा और एक बेटी. बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं.'
इससे पहले उपासना और राम ने 20 जून 2023 में अपनी पहली संतान प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा. यह एक लम्बे समय के इतंजार के बाद हुआ, जब उपासना और राम ने फैसला किया था वह जल्दी माता-पिता नहीं बनना चाहते. राम और उपसाना की शादी को 14 साल हो चुके है. लेकिन परिवार में बच्चों की किलकारियां सुनने का इंतजार लंबा खिंच गया था.
जिम्मेदारियों से भरी रही फैमिली
जून 2012 में हैदराबाद के एक ग्रैंड इवेंट की तरह राम चरण और उपासना कमिनेनी ने सात फेरे लिए थे. राम चरण, मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे, 'मगधीर' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों से पहले ही सुपरस्टार बन चुके थे. उपासना, अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रथाप सी रेड्डी की पोती, एक सफल बिजनेसवुमन और अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरपर्सन. दोनों सालों से दोस्त थे, फिर प्यार हुआ और शादी ने दोनों परिवारों को एक कर दिया. शादी के बाद की जिंदगी फिल्मों, बिजनेस, सोशल वर्क और मेगा फैमिली की जिम्मेदारियों से भरी रही.
Instagram: upasanakaminenikonidela
फैंस और मीडिया अक्सर पूछते थे बच्चे कब?
11 साल की शादी के बाद परिवार और फैंस के बीच एक ही सवाल था बच्चे कब होंगे. लेकिन राम चरण और उपासना ने कभी जल्दबाजी नहीं दिखाई. राम अपनी फिल्मों में व्यस्त रहते 'आरआरआर' जैसी ग्लोबल हिट से लेकर 'गेम चेंजर' तक. उपासना हेल्थकेयर और चैरिटी में डूबी रहती. दोनों ने कई बार कहा कि बच्चे भगवान की मर्जी से आते हैं, टाइमिंग पर उनका कंट्रोल नहीं. उपासना ने एक इंटरव्यू में एग फ्रीजिंग के बारे में बात की थी, और जब कुछ लोगों ने शादी के बाद बच्चे न होने पर सवाल उठाए, तो उन्होंने मजबूती से जवाब दिया था, 'क्या औरत ये तय नहीं कर सकती कि कब बच्चा करना है?.
Instagram: upasanakaminenikonidela
उपासना की मदरहुड यात्रा
उपासना कोनिडेला ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक दिल छू लेने वाले इंटरव्यू में अपनी मदरहुड की यात्रा और फैसले के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा था, 'मैं बेहद एक्साइटेड और बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि राम चरण और मैंने मां-बाप बनने का फैसला तब किया जब हम खुद चाहते थे, न कि समाज या बाहर वाले जब चाहते थे. शादी के दस साल बाद हमने यह कदम उठाया है और मुझे लगता है कि यह सबसे सही और परफेक्ट समय है. हम दोनों अब अपने करियर में अच्छी जगह पर पहुंच चुके हैं, आर्थिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित हैं और हम अपने बच्चे की देखभाल खुद अच्छे से कर पाएंगे.'
Instagram: upasanakaminenikonidela
मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से तैयार हों
अप्रैल 2023 जब उपासना अपनी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के साथ प्रेग्नेंट थी, तब उन्होंने कहा था. मां बनना कोई जल्दबाजी का फैसला नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब दोनों पार्टनर मेंटली, इमोशनली और फाइनेंसियल रूप से तैयार हों, तभी बच्चा लाना सही होता है. समाज अक्सर शादी के तुरंत बाद बच्चे की उम्मीद करता है, लेकिन उपासना और राम चरण ने उस 'ट्रेडिशनल टाइमलाइन' को फॉलो नहीं किया. उन्होंने आगे कहा, 'यह हमारा पूरी तरह आपसी और संयुक्त फैसला था. एक जोड़े के रूप में हमने कभी भी समाज के दबाव, परिवार की अपेक्षाओं या बाहर के लोगों की बातों को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया. हमने खुद पर कोई प्रेशर नहीं लिया. यह फैसला हमारे रिश्ते की मजबूती को दिखाता है और यह भी बताता है कि हम अपने बच्चे को कैसे पालेंगे प्यार, समझ और अपनी शर्तों पर.'