बदलते मौसम में सता रहा खांसी-जुकाम का डर? कर लिए ये काम तो ये बीमारी रहेगी कोसों दूर

मौसम में अचानक बदलाव आने के कारण सेहत पर असर पड़ रहा है. खासकर गर्मी से अचानक ठंड होने पर खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. इन परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 23 March 2026 2:02 PM IST

मार्च के महीने में जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन इस बदलते मौसम ने अपने साथ खांसी-जुकाम का खतरा भी बढ़ा दिया है. दिन में गर्मी और रात में ठंडक का यह उतार-चढ़ाव शरीर को कमजोर कर सकता है.

ऐसे मौसम में लोग अक्सर छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में बड़ी परेशानी बन जाती हैं. यही वजह है कि कई लोग बार-बार सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं. चलिए ऐसे में जानते हैं इन दोनों परेशानी से बचने के आसान तरीके.

खांसी-जुकाम से कैसे बचें?

बदलते मौसम में सबसे पहले खांसी-जुकाम की समस्या हो जाती है. ऐसे में इस परेशानी से बचने का सबसे आसान तरीका कपड़े पहनने के तरीके में बदलाव करना. मौसम बदलते ही हल्के कपड़ों की जगह थोड़ा गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें. खासकर सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होती है, इसलिए सिर, गला और पैर ढककर रखें. इससे ठंडी हवा सीधे शरीर पर असर नहीं डालती.

क्यों पीना चाहिए गुनगुना पानी?

अगर आप चाहते हैं कि बदलते मौसम में खांसी-जुकाम न हो, तो पानी का ध्यान रखें. यानी गुनगुना पानी पीने की आदत डालें.  ठंडक वाले मौसम में ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है. ऐसे में दिनभर गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहता है. यह गले को आराम देता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है.

खांसी-जुकाम से बचने के लिए खाएं ये चीजें

खांसी-जुकाम से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना जरूरी होता है. बेहतर इम्यूनिटी के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए. इन दिनों आंवला खाएं. खाने में अदरक का इस्तेमाल करें. हल्दी वाला दूध पीने से फायदा होता है. ये चीजें शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं.

साफ-सफाई का रखें ध्यान

बदलते मौसम में संक्रमण जल्दी फैलता है. इसलिए बार-बार हाथ धोना, साफ-सफाई रखना और बीमार लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी है. इससे वायरस और बैक्टीरिया से बचाव होता है. मौसम में अचानक आई ठंड से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि थोड़ी सावधानी और सही रूटीन अपनाकर आप खुद को खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं. 

Similar News