Hailey Bieber ने पहनी Teal कलर साटन शर्ट, क्या ये रंग बनेगा समर 2026 का सबसे बड़ा ट्रेंड?

Hailey Bieber के टील कलर साटन शर्ट लुक ने फैशन वर्ल्ड में नई चर्चा छेड़ दी है. आमतौर पर न्यूट्रल शेड्स में नजर आने वाली हेली का यह बोल्ड कलर चॉइस साफ इशारा दे रहा है कि समर 2026 में टील कलर बड़ा ट्रेंड बन सकता है.

( Image Source:  instagram-@haileybiebercloset and @raminez_luxury_fashion )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 23 March 2026 1:25 PM IST

गर्मियों का मौसम आते ही लोग हल्के और फ्रेश रंगों की तरफ बढ़ते हैं. हर साल की तरह इस बार भी पेस्टल और ब्राइट कलर्स ट्रेंड में हैं, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा रंग तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो न ज्यादा तेज है और न ही बहुत हल्का. यह टील कलर है. यह रंग नीले और हरे का खूबसूरत मेल है, जो देखने में काफी सुकून देने वाला और स्टाइलिश लगता है.

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार गर्मियों में टील रंग सिर्फ एक ऑप्शन नहीं, बल्कि ट्रेंड बन सकता है. इंटरनेशनल फैशन शोज से लेकर सेलिब्रिटी लुक्स तक, हर जगह इस रंग की झलक देखने को मिल रही है.

Hailey Bieber ने पहनी टील कलर की शर्ट 

जब कोई सेलिब्रिटी नया ट्रेंड अपनाता है, तो वह जल्दी ही आम लोगों के बीच भी पॉपुलर हो जाता है. हाल ही में Hailey Bieber ने टील रंग की साटन शर्ट पहनकर इस कलर को चर्चा में ला दिया. खास बात यह है कि वह आमतौर पर न्यूट्रल रंगों को पसंद करती हैं, लेकिन टील को चुनना इस बात का साइन है कि अब लोग अपने फैशन में नए रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार हैं.

फैशन शो में भी दिखा टील कलर

दुनियाभर के फैशन शो में इस साल टील कलर भी देखने को मिला. बड़े डिजाइनर्स ने अपनी कलेक्शन में इस रंग को एड किया है. स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन में कई स्टाइलिश आउटफिट्स जैसे फ्लोई गाउन, थ्री-पीस सेट और क्लासी स्कर्ट-टॉप कॉम्बिनेशन टील शेड में नजर आए. इससे साफ है कि यह रंग सिर्फ कैजुअल ही नहीं, बल्कि फॉर्मल और पार्टी वियर में भी खूब पसंद किया जा रहा है.

क्यों खास है टील कलर?

टील कलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है. न तो यह बहुत चटक होता है और न ही बहुत फीका, इसलिए इसे दिन और रात दोनों समय आसानी से कैरी किया जा सकता है. गर्मियों में जहां लोग अक्सर सफेद, पीला या हल्का गुलाबी पहनते हैं, वहीं टील एक नया और फ्रेश ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है. यह रंग न सिर्फ ठंडक का एहसास देता है, बल्कि लुक को भी अलग और अट्रैक्टिव बनाता है.

2026 का ‘कलर ऑफ द ईयर’

फैशन और ट्रेंड्स पर नजर रखने वाली ग्लोबल एजेंसी WGSN ने भी ‘ट्रांसफॉर्मेटिव टील’ को साल 2026 का खास रंग बताया है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में यह रंग कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज तक हर जगह दिखाई देगा. ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल ‘बटर येलो’ ने लोगों की वार्डरोब में अपनी जगह बना ली थी.

कैसे करें टील को स्टाइल

अगर आप इस ट्रेंड को अपनाना चाहते हैं, तो शुरुआत छोटे-छोटे स्टेप्स से कर सकते हैं.

  • टील रंग की शर्ट या टॉप को जींस के साथ पहनें.
  • पार्टी के लिए टील ड्रेस एक शानदार ऑप्शन है.
  • एक्सेसरीज जैसे बैग या स्कार्फ में भी इस रंग को शामिल कर सकते हैं.

इस गर्मी टील कलर एक फ्रेश और स्टाइलिश ट्रेंड बनकर उभर रहा है. अगर आप अपने लुक में कुछ नया और अलग एड करना चाहते हैं, तो इस रंग को जरूर ट्राय करें. यह न सिर्फ आपको ट्रेंडी बनाएगा, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी एक नया अंदाज देगा.

Similar News