Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में बार-बार चाय पीना पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
कई लोग व्रत के दौरान भूख को दबाने या थकान दूर करने के लिए बार-बार चाय पीने लगते हैं. यह आदत धीरे-धीरे सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकती है. अगर आप भी व्रत के दौरान दिन में कई बार चाय पीते हैं, तो इसके नुकसान को समझना जरूरी है.
चैत्र नवरात्रि के व्रत में ज्यादातर लोग खुद को एक्टिव और तरोताजा बनाए रखने के लिए चाय पर ज्यादा डिपेंड हो जाते हैं. एक कप से बात नहीं बनती, इसलिए दिनभर में बार-बार चाय पीना सही लगता है. उन्हें लगता है कि इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होगी.
लेकिन क्या सच में बार-बार चाय पीना उतना ही फायदेमंद है, जितना हम समझते हैं? कहीं ऐसा तो नहीं कि यही आदत व्रत के दौरान शरीर पर उल्टा असर डाल रही हो? चलिए जानते हैं व्रत में ज्यादा चाय पीने के नुकसान.
क्यों बार-बार नहीं पीनी चाहिए चाय?
अगर आपको भी व्रत के दौरान बार-बार चाय पीने की आदत है, तो इसे बदल लें. दरअसल व्रत के दौरान पेट लंबे समय तक खाली रहता है. ऐसे में बार-बार चाय पीने से पेट में एसिडिटी, जलन और गैस की समस्या हो सकती है. चाय में मौजूद कैफीन पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है.
क्या चाय से हो सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या?
व्रत के दौरान बार-बार चाय पीने से कई तरह के नुकसान होते हैं. चाय में कैफीन होता है, जो शरीर से पानी की मात्रा कम कर सकता है. व्रत के दौरान पहले ही पानी कम लिया जाता है, ऐसे में ज्यादा चाय पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. इससे कमजोरी और चक्कर आने जैसी परेशानी हो सकती है.
चाय पीने से नींद पर क्या पड़ता है असर?
नवरात्रि का व्रत सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मन को शांत रखने के लिए भी किया जाता है. ज्यादा चाय पीने से नींद पर असर पड़ सकता है और बेचैनी या घबराहट बढ़ सकती है, जिससे ध्यान और पूजा में मन नहीं लगता.
बढ़ सकती है कमजोरी और थकान
चाय कुछ समय के लिए एनर्जी देती है, लेकिन बार-बार पीने से शरीर की नैचुरल एनर्जी कम हो जाती है. इससे आपको ज्यादा थकान महसूस हो सकती है और शरीर कमजोर लगने लगता है.
पोषण की कमी
व्रत के दौरान शरीर को जरूरी पोषण मिलना बहुत जरूरी होता है. अगर आप चाय पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, तो फल, दूध और अन्य पौष्टिक चीजें कम खा पाते हैं, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. नवरात्रि व्रत के दौरान बैलेंस खानपान और सही आदतें अपनाना बेहद जरूरी है. बार-बार चाय पीने की बजाय आप नारियल पानी, दूध या फल खा सकते हैं. इससे शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और व्रत भी हेल्दी तरीके से पूरा होगा.