इन बीमारियों से बचा सकता है संतरे के बीजों का सेवन

विटामिन c से भरपूर संतरा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेहत के लिए संतरे के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि संतरे के बीज भी कई तरह से स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 22 Oct 2024 8:01 PM IST

विटामिन c से भरपूर संतरा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेहत के लिए संतरे के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि संतरे के बीज भी कई तरह से स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। आज आपको बताते हैं कि संतरे के बीज के सेवन से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।

संतरे के बीजों में कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके जरिए रक्त संचार बेहतर बन जाता है। इनके सेवन से आप अपने शरीर का खून भी बढ़ा सकते हैं।आप रोजाना संतरे के बीज खाकर आयरन की कमी से उत्पन्न होने वाली एनीमिया जैसी बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो संतरे के बीज का पाउडर बनाकर खाएं।

संतरे के बीज आपको प्राकृतिक रूप से निखरी हुई त्वचा प्रदान कर सकते हैं। इन बीजों में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बना सकते हैं।आप इनका सेवन करके या इन्हें त्वचा की देखभाल का हिस्सा बना के मुक्त कणों से सुरक्षित रह सकते हैं।संतरे के बीज में मौजूद विटामिन-C बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है और त्वचा को अंदरूनी तौर पर मॉइस्चराइज करता है।

अगर आपको दिनभर आलस महसूस होता है और आप थके-थके रहते हैं, तो आप संतरे के बीज खा सकते हैं। संतरे के बीज में लिनोलिक एसिड नामक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं।इन बीजों में पामिटिक एसिड और ओलिक एसिड भी मौजूद होते हैं, जिन्हें ऊर्जा बढ़ाने वाला प्राकृतिक तत्व माना जाता है।

संतरे की तरह इसके बीज भी विटामिन-C से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों से बचाते हैं। इन्हें खान-पान में शामिल करने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं।

Similar News