ऑफिस में हमेशा दिखना है स्टाइलिश तो Gen Z के ये फैशन टिप्स करें फॉलो, हर कलिग की नजर रहेगी आप पर
अगर आपको लगता है कि आपका रोज़ का लुक अब बोरिंग लगने लगा है, तो वक्त कुछ नया अपनाने का है. आप ऑफिस में रोजाना नए लुक के लिए Gen Z के फैशन टिप्स फॉलो कर सकते हैं.;
ऑफिस का वही रुटीन, वही कपड़े और वही लुक, कभी-कभी यह दोहराव आपकी पर्सनैलिटी को फीका कर देता है. जबकि सच यह है कि स्टाइलिश दिखने के लिए आपको वॉर्डरोब बदलने की जरूरत नहीं, बस पहनने का तरीका बदलना होता है. Gen Z ने ऑफिस फैशन को भी नया ट्विस्ट दिया है, जहां फॉर्मल और कैजुअल का स्मार्ट कॉम्बिनेशन आपको प्रोफेशनल भी दिखाता है और ट्रेंडी भी.
अब बोरिंग शर्ट-पैंट से आगे बढ़कर ओवरसाइज़ शर्ट, मिनिमल एक्सेसरीज, कम्फर्टेबल फुटवियर और मिक्स-मैच आउटफिट्स से आप अपना लुक अपग्रेड कर सकते हैं. ये छोटे-छोटे फैशन टिप्स आपको न सिर्फ कॉन्फिडेंट महसूस कराएंगे, बल्कि ऑफिस में हर कलिग की नजर भी आप पर ठहर जाएगी.
मिक्स एंड मैच का ट्रेंड
पहले लोग मैचिंग कपड़े पहनते थे. अब नया जमाना आ गया है. इस दौर मैचिंग कपड़े पहनना जरूरी नहीं. अलग-अलग रंग, पैटर्न और टेक्सचर को साथ पहनना Gen Z की खास पहचान है. जैसे फॉर्मल पैंट के साथ कैजुअल टी-शर्ट या स्पोर्ट्स शूज़ के साथ कुर्ता.
जेंडर-न्यूट्रल फैशन
Gen Z फैशन को लड़का-लड़की के दायरे में नहीं बांधती है. ढीले शर्ट, जैकेट, बैगी पैंट जैसे कपड़े हर कोई पहन सकता है. जैसे आप अपने भाई की शर्ट पहन सकती हैं. शर्ट स्टाइल करने के लिए इसे जींस-पैंट के अंदर टक करने के बजाय आप लूज छोड़ सकते हैं. ऑफिस में आपके जेंडर-न्यूट्रल फैशन को देख हर कोई तारीफ करेगा.
एक्सेसरीज है जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में हमेशा आपका लुक अलग लगे, तो आपको सबसे पहले एक्सेसरीज खरीदनी चाहिए. ज्वेलरी हमारे लुक को आसानी से इन्हांस कर देते हैं. इसलिए छोटे-छोटे एक्सेसरीज जैसे चेन, रिंग, कैप, स्लिंग बैग या सनग्लासेस कैरी करना न भूलें. आप ट्रेडिशनल वियर के साथ भी ट्रेंडी ज्वेलरी पहन सकती हैं.
कम मेकअप, नेचुरल लुक
ऑफिस में हमेशा फ्रेश और न्यूली लुक के लिए हैवी मेकअप न करें. ऑफिस के लिए नेचुरल और स्किन-फ्रेंडली मेकअप ज्यादा अच्छा लगेगा. आप चाहें, तो रोजाना लिपस्टिक के नए शेड ट्राई कर सकती हैं. इसके अलावा, आईलाइन के कलर चेंज कर अपना स्टाइल गेम अपडेट कर सकते हैं.