आपकी ही ये आदतें आपको बार-बार करती हैं बीमार, सुधर जाएं
आपने भी कुछ लोगों को देखा होगा जो काफी जल्दी बीमार हो जाते हैं और उन्हें ठीक होने में भी देर लगती है। हो सकता है कि यह समस्या आपके साथ भी होती हो। ऐसे में आप अपने शरीर को कोसते होंगे और बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाते होंगे। हालांकि, इसके लिए आपकी ही कुछ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं।;
आपने भी कुछ लोगों को देखा होगा जो काफी जल्दी बीमार हो जाते हैं और उन्हें ठीक होने में भी देर लगती है। हो सकता है कि यह समस्या आपके साथ भी होती हो। ऐसे में आप अपने शरीर को कोसते होंगे और बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाते होंगे। हालांकि, इसके लिए आपकी ही कुछ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। आपको जरूरत है अपनी दिनचर्या और खानपान को चेक करें और अपनी ऐसी आदतों को सुधार लें, जो आपकी इम्यूनिटी पर बुरा असर डाल रही हैं। आइए, आपको बताते हैं कि किन आदतों को सुधार कर आप अपनी इम्यूनिटी सुधार सकते हैं, जिससे आप हमेशा स्वस्थ्य बने रहें और बीमारियां आपसे कोसों दूर रहें।
धूम्रपान और शराब का सेवन
धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन इम्यूनिटी को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। ये न केवल आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी कमजोर करते हैं।
जंक फूड
खानपान का इम्यूनिटी पर गहरा असर होता है। ऐसे में यदि आप ज्यादा जंक फूड, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं तो आपको बीमारियों के होने की संभावना ज्यादा है।
शारीरिक गतिविधि की कमी
आज के समय में शारीरिक गतिविधि की कमी एक आम समस्या बन गई है। नियमित व्यायाम से न केवल आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
नींद की कमी
नींद की कमी से न केवल मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है। जब आप सोते हैं, तो आपका शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी और सायटोकाइन का प्रोडक्शन करता है। ऐसे में पर्याप्त नींद न लेने से इनकी मात्रा में कमी आ जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।