अगर आपको भी होती है मिडनाइट क्रेविंग? तो बनाएं ये हेल्दी स्नैक्स
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चना चाट न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह एक हेल्दी स्नैक भी है जिसे आप रात के समय खा सकते हैं।;
Midnight Hunger: हेल्दी रहने का राज है संतुलित आहार। कई लोग सुबह का नाश्ता भारी करते हैं और रात का खाना हल्का, लेकिन रात में अक्सर भूख लगना आम बात है। ऐसी स्थिति में प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने की बजाय, आप घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स बना सकते हैं। खासकर, हल्दी वाले स्नैक्स आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
चना चाट
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चना चाट न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह एक हेल्दी स्नैक भी है जिसे आप रात के समय खा सकते हैं।
मखाना
मखाना एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मखाना पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। मखाना ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। मखाना आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन नियंत्रित रहता है।
स्प्राउट्स
स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो हमारे दिल को स्वस्थ रखते हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि रात की भूख को भी शांत करते हैं। स्प्राउट्स में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।