बिना खर्च के ऐसे साफ करें पीले दांत, इस 1 जादुई चीज से पाएं चमकदार स्माइल
हर कोई चाहता है कि उसकी मुस्कान साफ, चमकदार दिखे. दांतों की सफेदी के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज भी इसमें मदद कर सकती है.;
सुंदर और सफेद दांत भला किसे नहीं पसंद? साफ दांतों से चेहरे की मुस्कान ज्यादा प्यारी लगती है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी लापरवाही के कारण अक्सर हमारे दांत पीले हो जाते हैं, जिसके कारण कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग महंगे टूथपेस्ट, व्हाइटनिंग किट या डेंटल ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार पैसे खर्च करना जरूरी नहीं होता.
आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज दांतों का पीलापन दूर कर सकती है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपकी स्माइल को नैचुरल चमक देने में सहायक साबित हो सकता है.
केले के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल?
दांतों को साफ और पीलापन दूर करने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सबसे पहले एक ताजा केला लें और उसका छिलका निकाल लें.
- छिलके के अंदर वाले नरम हिस्से को दांतों पर हल्के-हल्के रगड़ें.
- करीब 1–2 मिनट तक पूरे दांतों पर मसाज करें.
- इसके बाद 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, ताकि छिलके में मौजूद तत्व अपना असर दिखा सकें.
- आखिर में टूथब्रश और पानी से दांत साफ कर लें.
- इस प्रोसेस को हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा न करें.
दांतों के लिए कैसे फायदेमंद है केले का छिलका?
केले के छिलके में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कुछ प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो दांतों की ऊपरी सतह पर जमी हल्की गंदगी को हटाने में मदद कर सकते हैं. इसमें हल्का एब्रेसिव (माइल्ड रगड़ प्रभाव) होता है, जिससे सतही दाग कुछ समय के लिए कम नजर आ सकते हैं. यह केमिकल-फ्री तरीका है. इसलिए सेंसेटिव दांतों के लिए भी यह तरीका सेफ है. ध्यान रखें कि यह कोई “इंस्टेंट व्हाइटनिंग” या मेडिकल ट्रीटमेंट का ऑप्शन नहीं है, बल्कि हल्की सफाई में मदद करने वाला घरेलू उपाय है.
दांत साफ रखने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
- दिन में कम से कम दो बार सही तरीके से ब्रश करें.
- बहुत ज्यादा मीठा, चाय, कॉफी और तंबाकू जैसी चीजों से दूरी रखें, क्योंकि ये दाग बढ़ाते हैं.
- हर 3–4 महीने में टूथब्रश बदलें.
- फ्लॉस या माउथवॉश का इस्तेमाल करें, ताकि दांतों के बीच की सफाई भी हो सके.
- समय-समय पर डेंटल चेकअप जरूर कराएं.