इन तरीकों से खाएं बादाम, तंदरुस्त बनेगा शरीर
अगर आप भी बादाम का भरपूर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसे सही तरीकों और सही चीजों के साथ खाना जरूरी है। आइए, आपको बताते हैं किन तरीकों से बादाम खाकर आप खुद को तंदुरुस्त रख सकते हैं।;
हर रोज बादाम खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है, यह तो आपने भी सुना होगा। सिर्फ दिमाग ही नहीं, बादाम हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
रोज सुबह खाली पेट बादाम खाने से शरीर पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है। इससे शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन , फाइबर, विटामिन E, और गुड फैट्स होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स बादाम को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी बादाम का भरपूर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसे सही तरीकों और सही चीजों के साथ खाना जरूरी है। आइए, आपको बताते हैं किन तरीकों से बादाम खाकर आप खुद को तंदुरुस्त रख सकते हैं।
बादाम और फल
बादाम को किसी फल जैसे केला, सेब या स्ट्रॉबेरी के साथ खाएं। इससे शरीर को विटामिन, मिनरल और फाइबर का अच्छा स्रोत मिलता है।
भिगोकर खाएं
बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। इससे बादाम में मौजूद एंजाइम्स एक्टिव हो जाते हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और पाचन भी आसान होता है। भिगोकर बादाम खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है।
बादाम का पेस्ट
बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे एक गिलास दूध में डालकर पिएं। इस मिश्रण से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है।
बादाम और दूध
रात में 5 से 6 बादाम को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इन्हें चबाकर पीने के बाद एक गिलास गर्म दूध पीएं। इससे शरीर को शक्ति और स्टेमिना मिलती है।
हालांकि, बादाम खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। अगर आपको बादाम से एलर्जी है, तो खाने से बचें। इन तरीकों से आप अपने शरीर को शक्ति और ऊर्जा दे सकते हैं।