कौन हैं बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता, जिन्होंने धर्मेंद्र प्रधान पर किए पोस्ट, फिर डिलीट से भी किया इनकार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता की इंस्टाग्राम पोस्ट काफी चर्चा में रही, हालांकि अब उनका अकाउंट ही डिएक्टिवेट हो चुका है. उन्होंने प्रधान के इस्तीफे की खुशी में पोस्ट की थी.
who is Archita Sarangi
(Image Source: X/ @TyrantOppressor )नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों ने लगभग 1 महीने तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया. छात्रों की सबसे पहली और बड़ी मांग थी वो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जिसको सरकार ने माना और धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा. हालांकि प्रधान का इस्तीफा तो हो गया लेकिन बाद में लाइमलाइट में आ गईं भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सारंगी. जिन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को लेकर इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई. दरअसल अर्चिता ने प्रधान के इस्तीफे की खुशी में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी. इसके अलावा उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन किया था.
अर्चिता सारंगी ने पोस्ट साझा करने के बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया कि उन पर पोस्ट हटाने का दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह अपनी पोस्ट किसी भी स्थिति में डिलीट नहीं करेंगी. इसके कुछ समय बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.
अर्चिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा था?
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्चिता सारंगी ने दावा किया कि उन्हें अपनी पोस्ट हटाने के लिए कहा जा रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि वह ऐसा नहीं करेंगी. उन्होंने लिखा "चिंता मत कीजिए. यह डिलीट नहीं होगा. जय जगन्नाथ, जय हिंद." अर्चिता ने अपनी स्टोरी में यह भी कहा कि डीपी के पीए उनकी मां को पोस्ट हटाने के लिए संदेश भेज रहे हैं.
उन्होंने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पोस्ट हटाई नहीं जाएगी. माना जा रहा है कि अर्चिता ने डीपी शब्द का इस्तेमाल धर्मेंद्र प्रधान के नाम के संक्षिप्त रूप के तौर पर किया है. हालांकि, इस संबंध में अर्चिता की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.
कब डिएक्टिवेट हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट?
अर्चिता सारंगी की इंस्टाग्राम स्टोरी के कुछ समय बाद उनका सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, अकाउंट डिएक्टिवेट किए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
X/ @shaileshvermasp
कौन हैं अर्चिता सारंगी?
अर्चिता सारंगी भाजपा सांसद और पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी तथा आईएएस अधिकारी संतोष सारंगी की बेटी हैं. अपराजिता सारंगी भुवनेश्वर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं. वह प्रशासनिक सेवा में भी रह चुकी हैं और राजनीति में आने से पहले आईएएस अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं. अर्चिता सारंगी ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), आर.के. पुरम से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से गणित विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया.
X/ @KVSinghDeo1
कब और किससे हुई अर्चिता की शादी?
अर्चिता सारंगी की शादी साल 2025 में आईएएस अधिकारी सचिन राहर के साथ हुई. सचिन राहर प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी हैं. दोनों की शादी के बाद भी अर्चिता शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रही हैं.