पूरे देश में ये क्या चल रहा है, यूपी से लेकर झारखंड तक मूर्ति विसर्जन में Tension, जानें अब तक के Updates

दुर्गा मूर्ति के विसर्जन को लेकर देश के कई जगहों में बवाल शुरू हो गया। उत्तरप्रदेश के बहराइच, हैदराबाद के मुथ्यलम्मा मंदिर समेत देश के कई राज्यों में मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ दिया गया। इस घटना के बाद भीड़ उग्र हो गई और कई जगहों पर लोगों ने घर, दुकान और संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया।;

Edited By :  नवनीत कुमार
Updated On :

पूरे देश में लोगों ने धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया। अब दुर्गा मूर्ति के विसर्जन को लेकर देश के कई जगहों में बवाल शुरू हो गया। उत्तरप्रदेश के बहराइच, हैदराबाद के मुथ्यलम्मा मंदिर समेत देश के कई राज्यों में मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ दिया गया। इस घटना के बाद भीड़ उग्र हो गई और कई जगहों पर लोगों ने घर, दुकान और संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया।

बता दें कि इन राज्यों में बवाल की शुरूआत मूर्ति ले जाने के दौरान रास्ता बदलने और डीजे पर बज रहे गाने को बंद करने को लेकर हुई थी। बहस के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू किया और पंडालों में तोड़फोड़ करने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि दोनों पक्षों में शुरू हुई लड़ाई ने बवाल का रूप ले लिया। इस वजह से पुलिस को भी काफी मशक्क्त करनी पड़ी। आइये आपको बताते हैं कि किन राज्यों में दुर्गा पूजा को लेकर विवाद हुआ है।

जानें कहां-कहां हुआ बवाल

  • यूपी के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में फायरिंग और पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद बवाल ने दंगे का रूप ले लिया। अभी पूरे क्षेत्र में इंटरनेट बंद है और पुलिस की कई बटालियन क्षेत्र में तैनात है।
  • झारखंड के गढ़वा में मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने विवादित रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।
  • तेलंगाना में हैदराबाद के मुथ्यलम्मा मंदिर में देवी मां की मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। यहां पर लोगों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता माधवी लता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी भी मंदिर पहुंचे।
  • पश्चिम बंगाल में एक विशेष समुदाय के लोगों ने हावड़ा जिले के श्यामपुर इलाके में दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ की। बीजेपी का दावा है कि अराजक तत्वों ने दुर्गा मां की मूर्ति में भी आग लगा दी। इस घटना के बाद हिंसा भड़क गई। अभी क्षेत्र में धारा 144 लागू किया गया है।
  • कर्नाटक के बेलगावी जिले के सोलापुर गांव में रविवार रात दुर्गा देवी की मूर्ति के अपमान के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। तीन लोग घायल हुए। दो बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। दो समूहों के बीच काफी हंगामा हुआ।

Similar News