West Bengal Exit Polls: एग्जिट पोल्स में ममता को झटका, BJP बना सकती है सरकार; इस पोल में TMC बहुत आगे
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं, जिसमें मुकाबला बेहद कड़ा दिख रहा है. कई सर्वे बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, जबकि एक में टीएमसी की चौथी बार सत्ता में वापसी का दावा किया जा रहा है. 294 सीटों वाले बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी हैं.
बंगाल में इस बार बीजेपी सरकार!
Bengal Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं. कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार ममता बनर्जी जीत का चौका नहीं लगा पाएंगी. बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर कब्जा करने जा रही है.
एग्जिट पोल्स के मुताबिक, बीजेपी को 95 से लेकर 175 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, टीएमसी 99 से लेकर 189 सीटें जीत सकती है. राज्य में कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ होता दिख रहा है.
बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल्स (Bengal Election 2026 Exit Polls)
P-Marq Exit Poll
- BJP- 150 से 175 सीटें
- TMC- 118 से 138 सीटें
Matrize Exit Poll
- BJP- 146 से 161 सीटें
- TMC- 125 से 140 सीटें
- OTH - 06 से 10 सीटें
POLL DIARY
- BJP- 142 से 171 सीटें
- TMC- 99 से 127 सीटें
- OTH - 05 से 09 सीटें
People Pulse
- BJP- 95 से 110 सीटें
- TMC- 178 से 189 सीटें
- Congress- 1 से 3 सीटें
- Left- 0 से 1 सीट
Chanakya Strategies
- BJP- 150 से 160 सीटें
- TMC- 130 से 140 सीटें
- OTH--6 से 10 सीट
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. सरकार बनाने या स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 148 सीटों की जरूरत होती है. ममता बनर्जी 20 मई 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं.