Exit Polls: असम में फिर हिमंता, बंगाल में ममता को झटका, केरल में कांग्रेस को सत्ता, तमिलनाडु में DMK की वापसी

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान पूरा होने के बाद अब पूरे देश की नजर एग्जिट पोल के नतीजों पर टिक गई है. असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस बार एग्जिट पोल के मुताबिक किसकी सरकार बनती दिख रही है? आइए एक नजर डालते हैं...

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 29 April 2026 7:47 PM IST

असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी के बाद पश्चिम बंगाल में वोटिंग पूरी होने के बाद अब सभी को 4 मई का इंतजार है, जिस दिन रिजल्ट आना है. लेकिन उससे पहले सभी की नजरें एग्जिट पोल पर है, जिससे ये अंदाजा मिल सकता है कि किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हो गए, वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग की. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान हुए. चुनावी राज्यों के अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं.

तमिलनाडु  Exit Poll

Matrize Exit Poll Tamil Nadu

  • DMK- 122 से 132 सीट
  • AIADMK- 87-100 सीट
  • TVK- 10 से 12 सीट
  • अन्य- 0 से 6

PEOPLES PULSE के Exit Poll में तमिलनाडु में DMK गठबंधन की वापसी हो रही है. डीएमके को 125 से 145, AIADMK को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं.

Times Now + JVC

DMK+ - 75 से 95

NDA - 128 से 147

अन्य- 8 से 15

Republic + PMarq

DMK+ - 125 से 145

NDA - 65 से 85

➡️अन्य- 17 से 32

पुडुचेरी EXIT POLL

Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बरकरार रह सकती है. बीजेपी को 16 से 20 मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.

केरल का EXIT POLL

  • Axis My India के अनुसार, केरल में सत्ता परिवर्तन हो सकता है. यहां UDF को 78 से 90 सीटें मिल सकती है. वहीं LDF को 49 से 62 सीटें मिल सकती हैं. LDF को 39% वोट मिल सकते हैं. वहीं UDF को 44% वोट मिल सकते हैं.
  • पीपुल्स पल्स के अनुसार, केरल में LDF को 55 से 65, UDF को 75 से 85 सीटें मिल सकती हैं.

असम EXIT POLL 2026

Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं. असम में NDA को 48% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 38% वोट मिलने का अनुमान है.

Janmat Exit Poll- Assam

  • भाजपा- 76
  • कांग्रेस -30
  • AGP -10
  • UPPL- 7
  • BPF 3
  • अन्य-0

POLL DIARY Exit Poll- Assam

  • NDA- 86 से 101
  • INDIA- 15 से 26
  • अन्य--00

बंगाल EXIT POLL 2026

Matrize Exit Poll- West Bengal

  • बीजेपी 146 से 161 सीटें
  • टीएमसी 125 से 140 सीटें
  • अन्य 06 से 10 सीटें

POLL DIARY Exit Poll- West Bengal

  • बीजेपी 142 से 171 सीटें
  • टीएमसी 99 से 127 सीटें
  • अन्य 05 से 09 सीटें

Chanakya Exit Poll- West Bengal

  • बीजेपी 150 से 160 सीटें
  • टीएमसी 130 से 140 सीटें
  • अन्य 06 से 10 सीटें

824 विधानसभा सीटों पर हुआ मतदान

इस चुनाव में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है, जहां करीब 17 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं. यह आंकड़ा देश की चुनावी भागीदारी को एक नया स्तर दिखाता है. आजादी के बाद पहली बार इस चुनाव में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बढ़ती वोटिंग को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनावी राज्यों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है.

4 मई को सामने आएंगे चुनावी नतीजे

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनाव के बाद अब 4 मई को आने वाले परिणाम यह तय करेंगे कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी. चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर हैं.

1. असम में 85.21% रिकॉर्ड मतदान, 126 सीटों पर टिकी नजर

असम में इस बार जबरदस्त वोटिंग देखने को मिली है. राज्य में कुल 85.21% मतदान दर्ज किया गया, जो काफी ऊंचा आंकड़ा माना जा रहा है. अब सभी की निगाहें 126 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल पर टिकी हैं, जो थोड़ी देर में जारी किए जाएंगे. राजनीतिक विश्लेषक यह जानने को उत्सुक हैं कि इस बार असम में कमल खिलेगा या कांग्रेस वापसी करेगी.

2. पश्चिम बंगाल में भारी मतदान, दो चरणों में रिकॉर्ड टर्नआउट

पश्चिम बंगाल चुनाव में भी इस बार वोटिंग प्रतिशत बेहद ऊंचा रहा है.

  • पहले चरण में करीब 93% मतदान दर्ज किया गया
  • दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 90% मतदान हो चुका था

हालांकि अंतिम एक घंटे का डेटा अभी शामिल नहीं किया गया है, जिससे कुल मतदान प्रतिशत और भी बढ़ सकता है.

किस राज्य में किसका पलड़ा भारी

1. असम: बीजेपी बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर

असम में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं.

2. पश्चिम बंगाल: TMC और बीजेपी के बीच जबरदस्त मुकाबला

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने हैं. इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी ममता बनर्जी की सत्ता को चुनौती देकर सरकार बना पाएगी या TMC एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखेगी.

3. तमिलनाडु: DMK और AIADMK में कांटे की टक्कर

तमिलनाडु में राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है. यहां डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों दल राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

Similar News