लगातार बारिश से दिल्ली-NCR की हवा साफ, 9 से 11 अप्रैल तक आंधी-ओलावृष्टि अलर्ट; , जानें अपने शहर का हाल

देशभर में मौसम अचानक बदल गया है, जहां उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है. वहीं दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहने के साथ AQI में सुधार दर्ज किया गया है.

9 April Update(Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

देशभर में इन दिनों मौसम काफी खराब चल रहा है. अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहने वाली है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी और तेज़ तूफान की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रह सकती है. मौसम में यह अचानक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हो रहा है. 

देश की राजधानी दिल्ली में 9 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. अभी किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हल्की हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. 10 और 11 अप्रैल को भी दिल्ली का आसमान साफ ही रहेगा. दिन के समय हवाओं की रफ्तार बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर

खुशखबरी यह है कि लगातार हुई बारिश, आंधी और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-NCR की हवा काफी साफ हो गई है. कई सालों बाद लोगों को इतनी ताजी और साफ हवा मिल रही है. AQI में अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है. अभी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI इस प्रकार है:

अलीपुर: 83

आनंद विहार: 112

अशोक विहार: 86

बवाना: 89

बुराड़ी क्रॉसिंग: 75

कैंटोनमेंट एरिया: 72

चांदनी चौक: 104

उत्तर प्रदेश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इससे राज्य का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि (ओले पड़ने) की संभावना है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 11 अप्रैल को भी मौसम लगभग इसी तरह रहने की संभावना है. 

बिहार 

बिहार में 9 अप्रैल को आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है. दरभंगा, मधुबनी, अररिया, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, किशनगंज और आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह शुष्क (सूखा) रहने वाला है. राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं बताई गई है. 

राजस्थान 

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है. कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 9 अप्रैल से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है. ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा. अगले 4-5 दिनों तक राज्य में सूखा मौसम रहने की संभावना है. 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर आदि जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना है. जयपुर में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान गिरेगा. फिलहाल जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है या होने की संभावना है. 10 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया है. 

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख रहा है. 10 अप्रैल से मौसम शुष्क होने लगेगा. 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा. प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शामिल हैं: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, निवाड़ी, मैहर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़. 

उत्तराखंड

उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है. 9 अप्रैल को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 10 अप्रैल को भी बारिश-बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. बर्फ हटाने, रास्ते सुधारने और टेंट-होटल की व्यवस्था की जा रही है. 

हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में 9 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. शिमला, कांगड़ा, कसौली, कुफरी समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Similar News