Aaj ki Taaza Khabar: ईरान के सबसे बड़े पुल पर हमला, 8 नागरिकों की मौत
Iran US-Israel War updates: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
'होर्मुज में सिर्फ भारतीय ही मारे गए'
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान द्वारा होर्मुज ऑफ स्ट्रेट बंद किए जाने के बाद पूरी दुनिया में बवाल मचा हुआ है. अमेरिका होर्मुज को खुलवाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है साथ बाकी देशों को भी आगे आने को बोल रहा है. वहीं होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 60 से ज्यादा देशों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारतीय ही मारे गए हैं.' रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक होर्मुज में 3 भारतीय मारे गए हैं.
मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ क्या बोले पप्पू यादव?
नालंदा के मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा "इस अव्यवस्था के लिए समाज और मंदिर प्रबंधन दोनों ही जिम्मेदार हैं. यहां सरकार जैसी कोई चीज नहीं है उसे इस बात की परवाह नहीं है कि कहां क्या हो रहा है. यह पहली बार नहीं है. जहानाबाद में भी ऐसी ही घटना हुई थी. देश भर में लगातार ऐसी भगदड़ की घटनाएं हो रही हैं. मैंने कल सदन में यह मुद्दा उठाया था."
अमेरिका के साथ बातचीत हमेशा के लिए खत्म: ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि “अमेरिकियों से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है, क्योंकि उन्होंने हमले न करने के वादे करके हमें धोखा दिया है और बातचीत में काफी प्रगति करने के बावजूद, उन्होंने हम पर हमला करने का फैसला किया. यह अनुभव बेहद कड़वा है और भरोसा पूरी तरह खत्म हो गया है. क्षेत्रीय युद्ध ने कूटनीति के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं.” दरअसल ट्रंप ने कहा था कि वे 9 दिनों तक ईरान पर कोई अटैक नहीं करेंगे क्योंकि उनके साथ बातचीत चल रही है पर अब अचानक ईरान के सबसे बड़े पुल पर हुए हमले से ईरान भड़क गया.
ईरान के सबसे बड़े पुल पर हमला
अमेरिका-इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर ईरान के सबसे बड़े पुल को निशाना बनाया है. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. ईरान ने पुल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें प्रकृति दिवस मना रहे 95 लोग घायल भी हुए. प्रकृति दिवस के अवसर पर ईरानी लोग नवरोज़ के अंतिम दिन पिकनिक और अन्य उत्सव मनाने के लिए बाहर इकट्ठा होते हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को एक पोस्ट में लिखा "नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करना केवल एक बिखरे हुए दुश्मन की हार और मनोबल के पतन को दर्शाता है."