दहेज के लिए पति कर रहा था परेशान, सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने लगाई फांसी; 2 महीने पहले ही हुई थी शादी
हैदराबाद में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर इशिता यादव ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पति पर अतिरिक्त दहेज और स्टार्टअप में निवेश के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है.
हैदराबाद में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार
(Image Source: Sora_ AI )Hyderabad techie suicide case: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मियापुर इलाके में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर Ishita Yadav ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, शादी के कुछ ही महीनों बाद पति द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर इशिता ने यह कदम उठाया.
पुलिस ने बताया कि इशिता यादव मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं, जबकि उनके पति Neeraj Bhansal मध्य प्रदेश का रहने वाला है. दोनों की मुलाकात साल 2020 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. करीब पांच साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 20 फरवरी को Patna में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी. शादी के बाद दोनों हैदराबाद शिफ्ट हो गए, जहां दोनों सॉफ्टवेयर सेक्टर में काम कर रहे थे.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
इशिता के परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही नीरज ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी. इतना ही नहीं, उसने अपने हाल ही में शुरू किए गए स्टार्टअप में निवेश करने के लिए भी इशिता के परिवार पर दबाव बनाया. परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण इशिता काफी परेशान रहने लगी थीं.
घर में फंदे से लटकी मिलीं इशिता
बुधवार शाम इशिता अपने अपार्टमेंट के हॉल में पंखे से लटकी मिलीं. उनके पति नीरज ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही मियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए Gandhi Hospital भेज दिया गया.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने इशिता के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रताड़ना और नवविवाहित महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.