SSC Delhi Police SI 2025: सीएपीएफ में 3073 वैकेंसी, CISF में सबसे ज्यादा 1,294 पद, जानें फोर्स-वार पूरी डिटेल
SSC Delhi Police SI 2025: S एसएससी ने दिल्ली पुलिस और CAPF में SI के 3,073 संभावित पदों की घोषणा की है. इनमें सबसे अधिक 1,294 वैकेंसी CISF में हैं. उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर है.;
SSC Delhi Police SI 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 की संभावित रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 3,073 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 212 पद दिल्ली पुलिस के लिए और 2,861 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए निर्धारित हैं. CAPF के कुल पदों में से 286 पद भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आरक्षित रखे गए हैं. आयोग ने विभागवार और श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा जारी कर दिया है और आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है.
किस फोर्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी?
सबसे अधिक वैकेंसी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हैं, जहां कुल 1,294 पद उपलब्ध हैं. इसके बाद सीआरपीएफ में बड़ी संख्या में रिक्तियां घोषित की गई हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस और अर्धसैनिक बलों में करियर बनाना चाहते हैं.
Delhi Police में कुल 212 पदों में से 142 पद पुरुषों और 70 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं. वहीं, CAPF के तहत अलग-अलग बलों में रिक्तियों का बंटवारा किया गया है. CRPF में पुरुषों के लिए 1,006 और महिलाओं के लिए 23 पद हैं. Border Security Force (BSF) में 212 पुरुष और 11 महिला पद, आईटीबीपी (ITBP) में 198 पुरुष और 35 महिला पद, जबकि सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 71 पुरुष और 11 महिला पद घोषित किए गए हैं. CISF में पुरुषों के लिए 1,164 और महिलाओं के लिए 130 पद हैं, जो इस भर्ती में सबसे अधिक है.
Delhi Police SI (Executive) में पुरुषों के 142 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 63, OBC के लिए 35, SC के लिए 19, ST के लिए 10 और EWS के लिए 15 पद शामिल हैं. साथ ही 6 पद एक्स-सर्विसमैन और 10 प्रतिशत पद विभागीय कोटे के तहत रखे गए हैं.
ये भी पढ़ें :प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं? ये छोटी सी योजना बुढ़ापे में बन सकती है आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा
CAPF में पुरुषों के लिए कुल कितने पद?
केंद्रीय सशस्त्र बलों में पुरुषों के लिए कुल 2,110 पद हैं. CRPF में 796 पद हैं. BSF में 158 पद हैं. ITBP में 163 पद हैं. CISF में 723 पद हैं. SSB में 173 पद हैं. कुल मिलाकर UR में 1,082 पद, OBC में 289 पद, SC में 203 पद, ST में 301 पद और EWS में 235 पद हैं.
CAPF में महिलाओं के लिए पदों की सख्या कितनी?
महिलाओं के लिए कुल 280 पद हैं.CRPF में 28 पद हैं. BSF में 20 पद हैं. ITBP में 56 पद हैं. CISF में 126 पद हैं. SSB में 50 पद हैं. कुल मिलाकर UR में 88 पद, OBC में 44 पद, SC में 30 पद, ST में 29 पद और EWS में 90 पद हैं.
ये भर्ती क्यों है खास?
नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को दिल्ली पुलिस और CAPF में SI बनने का मौका मिलेगा. बड़ी संख्या में पद की भर्तियां होनी है. एक्स-सर्विसमैन के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है. अभी ये संभावित रिक्तियां हैं. अंतिम नोटिफिकेशन में बदलाव संभव है. उम्मीदवारों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और तैयारी तेज करें.