कालिया नाग के बाद यहां मिला शेष नाग, वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी, जानें क्या है सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल नाग दिखाई दे रहा है और लोग इसे ‘शेषनाग’ बता रहे हैं. वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.;
sheshnag
(Image Source: x-@JitendraEci )सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें घर के बाहर एक विशाल नाग जैसा जीव खड़ा दिखाई दे रहा है. वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे ‘शेषनाग’ बता रहे हैं और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.
जहां आसपास खड़े लोग उस नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं, जिससे वीडियो और भी सनसनीखेज लगने लगता है. हालांकि, यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
शेषनाग का वीडियो वायरल
इस वीडियो को एक्स पर @JitendraEci नाम के यूजर ने पोस्ट किया. इस वीडियो में घर के बाहर एक बड़ा शेषनाग दिख रहा है. जहां कैप्शन में 'भगवान विष्णु शेषनाग पर विश्राम करते हुए ब्रह्मांड का संतुलन बनाते हैं. जय विष्णु भगवान' लिखा है, जिसने दर्शकों का ध्यान और खींच लिया. यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर शेयर करना शुरू कर दिया.
यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स भी दिलचस्प हैं. कुछ यूजर्स ने ‘जय श्री हरि विष्णु’ लिखते हुए इसे चमत्कार बताया, तो कुछ ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या यह सचमुच असली है. वहीं, कई लोगों ने इसे भगवान की महिमा से जोड़कर इमोशनल कमेंट किए. दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने शक जताया और इसे एआई या एडिटिंग का कमाल बताया.
क्या है वीडियो का सच?
वीडियो की सत्यता को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. न तो जगह की जानकारी साफ है और न ही यह पता चल पाया है कि यह वास्तविक घटना है या डिजिटल तकनीक से तैयार किया गया वीडियो. विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल एआई और ग्राफिक्स की मदद से ऐसे वीडियो तैयार करना आसान हो गया है, जिससे लोग कंफ्यूज हो जाते हैं.
वायरल कंटेंट पर सावधानी जरूरी
इस तरह के वीडियो अक्सर भावनाओं को प्रभावित करते हैं और बिना जांचे-परखे तेजी से फैल जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करें. फिलहाल, ‘शेषनाग’ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता अभी भी सवालों के घेरे में है.