10 राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; 14 फरवरी तक करेगी परेशान करेगी ठंड

देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. 2 और 3 फरवरी को यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत 10 राज्यों में येलो अलर्ट है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश से ठंड और बढ़ेगी.;

( Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है। कभी धूप निकलती है, कभी ठंड बढ़ जाती है, और कभी बारिश या कोहरा परेशान कर देता है। इसी वजह से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग (IMD) ने फिर से अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने वाली है, और ठंड का सितम कम से कम 14 फरवरी तक जारी रह सकता है. साथ ही, 21 जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का भी अलर्ट है. पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी के लिए कुल 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2-3 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी. तेज हवाएं 50 किमी/घंटा तक चल सकती हैं. ऊंचे इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हो सकती है. 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बिजली और 50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस बारिश के बाद ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. 

21 जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट

कई जिलों में सुबह के समय बहुत तेज ठंड पड़ेगी. तापमान 10 डिग्री से नीचे जाएगा और तेज ठंडी हवाएं 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी. बिहार के सीमांचल इलाके जैसे पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में यह हाल रहेगा. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, इटावा, बस्ती, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, कानपुर आदि जिलों में भी कड़ाके की ठंड. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में ठंड बहुत ज्यादा. हिमाचल के किन्नौर, शिमला, कुल्लू में भी सुबह तेज हवाएं और ठंड. इस दौरान गर्म कपड़े पहनें, गरम चीजें पिएं और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. 

दिल्ली में मौसम रहेगा साफ़ 

दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, खासकर खुले इलाकों में. हवाएं 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे ठंड महसूस होगी. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि मौसम के बदलाव से सर्दी-खांसी हो सकती है. 

उत्तर प्रदेश और बिहार 

यूपी में 2 फरवरी को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट वाले जिलों में कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र, ललितपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। बारिश के बाद ठंड फिर से बढ़ जाएगी. आईएमडी के अनुसार, सर्दी से 14 फरवरी तक पूरी राहत नहीं मिलेगी सतर्क रहें. बिहार में 2 फरवरी को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. कहीं भी बारिश नहीं होगी. 5 फरवरी तक मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह के समय कुछ जिलों जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज में हल्की हवाएं 10 किमी/घंटा की स्पीड से चल सकती हैं. पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

झारखंड और पंजाब

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा. सुबह और शाम को ठंड ज्यादा महसूस होगी. 14 फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा. दिन में धूप निकलेगी. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पंजाब के ज्यादातर जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, मनसा, बठिंडा आदि में कोहरा ज्यादा होगा. यात्रा करते समय सावधानी बरतें। सुबह 15-20 किमी/घंटा की हवाएं भी चल सकती हैं. 

उत्तराखंड और हिमाचल

उत्तराखंड में 2 और 3 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में अलर्ट है. बारिश से तापमान 1-2 डिग्री कम हो सकता है। मसूरी में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हिमाचल में 2 और 3 फरवरी को मौसम खराब होगा. 2 फरवरी को मंडी, सोलन आदि जिलों में बादल छाए रहेंगे. 3 फरवरी को शिमला, कुल्लू, चंबा में बारिश की ज्यादा संभावना. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी. मनाली में अधिकतम 1 डिग्री और न्यूनतम माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

जम्मू-कश्मीर-राजस्थान और मध्यप्रदेश 

2 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट है. जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, उधमपुर, राजौरी आदि जिलों में बारिश होगी. हवाएं 40-50 किमी/घंटा तक चल सकती हैं. ऊंचाई पर बर्फबारी होगी. श्रीनगर में अधिकतम 6 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजस्थान में 2 फरवरी को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. टोंक, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बारां, सिरोही आदि जिलों में बारिश हो सकती है. हवाएं 30 किमी/घंटा तक चलेगी. जयपुर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में कहीं बारिश नहीं होगी. 3 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव है. छतरपुर, रीवा, शहडोल आदि में सुबह ठंड और ठंडी हवाएं रहेंगी. 

Similar News