ऑमलेट ने ली शख्स की जान: कोयंबटूर में रूममेट की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
रात में जब सब नशे में धुत थे तब कुरियन ने शेरिफ से ऑमलेट न बनाने पर सवाल किया तो विवाद काफी बढ़ गया। दोनों के बीच जब झगड़ा बढ़ गया तो शेरिफ ने कुरियन को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इससे कुरियन को गुस्सा आ गया और उसने किचन से चाकू उठाया और शेरिफ पर जानलेवा हमला कर दिया। बाकी सभी को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम खूनी हो जायेगा।;
दोस्तों के बीच झगड़ा होना आम बात है लेकिन कभी कभी ये बढ़ भी जाता है। ये किसी ने सोचा नहीं होगा कि छोटी सी बात पर एक दोस्त दूसरे दोस्त की जान लेने पर उतारू हो जायेगा। दरअसल बात कोयंबटूर जिले के चेट्टीपलायम का है जहां एक शख्स ने ऑमलेट के बंटवारे को लेकर अपने रूममेट की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि केरल के रहने वाले जोसेफ कुरियन (47) ने त्रिशूर के रहने वाले अपने रूममेट ए शेरिफ (50) की हत्या कर दी। दोनों के अलावा त्रिशूर के रहने वाले विनोथ (59), संतोष (45) और शिवरामन (48) नेहरू नगर में एक किराए के मकान में रह रहे थे। ये सभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।
पुलिस ने बताई पूरी कहानी
पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर में किराए के मकान में रहने वाले पांचों सिक्योरिटी गार्ड रोजाना एक एक दिन करके खाना बनाते थे। मंगलवार के दिन खाना बनाने की बारी शेरिफ की थी। जब जोशेफ ने खाना बनाया तो उसने अपने लिए ऑमलेट बनाया और बाकी दूसरों के लिए ऑमलेट नहीं बनाया। इस बात से सभी नाराज थे।
रात में जब सब नशे में धुत थे तब कुरियन ने शेरिफ से ऑमलेट न बनाने पर सवाल किया तो विवाद काफी बढ़ गया। दोनों के बीच जब झगड़ा बढ़ गया तो शेरिफ ने कुरियन को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इससे कुरियन को गुस्सा आ गया और उसने किचन से चाकू उठाया और शेरिफ पर जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया। बाकी साथ के लोगों को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम खूनी हो जायेगा।
सभी शेरिफ को आनन फानन में उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। शरीर से खून ज्यादा बह जाने के कारण कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विनोथ की शिकायत के आधार पर कुरियन के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कुरियन को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।