Kerala 2026 : 5 सीटें, 1000 वोट का खेल - Vijayan या Satheesan में से किसका पलड़ा भारी? BJP बनेगी गेमचेंजर

केरल विधानसभा चुनाव 2021 में LDF ने 99 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन 2026 में मुकाबला कहीं ज्यादा कड़ा नजर आ रहा है. ऐसे में इन 5 नेक टू नेक सीटों का नतीजा ही तय करेगा कि केरल में सत्ता बरकरार रहेगी या बदलाव होगा.

पिनराई विजयन, वीडी सतीशन और राजीव चंद्रशेखर

केरल चुनाव 2026 में लड़ाई सिर्फ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच नहीं है, बल्कि उन 5 सीटों पर भी है जहां 1000 वोट से कम का अंतर सरकार बना या बिगाड़ सकता है. सीएम पिनराई विजयन बनाम कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन की सीधी टक्कर में भारतीय जनता पार्टी तीसरा फैक्टर बनकर गेम बदल सकती है. मंजेश्वरम, नेमोम, त्रिशूर, पलक्कड़ और कझाकोट्टम जैसी सीटें photo finish वाल साबित हो सकती है. ऐसा इसलिए कि पांच साल पहले इन सीटों पर जीत का अंतर 900 से 3800 के बीच रहा था. इसलिए, यहीं से तय होगा कि केरल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी.

क्या कुछ सीटें पूरी तस्वीर बदल सकती हैं?

केरल की राजनीति को अक्सर Left Democratic Front (LDF) बनाम United Democratic Front (UDF) की सीधी लड़ाई माना जाता है, लेकिन असली खेल उन सीटों पर होता है, जहां मुकाबला बेहद करीबी होता है. 2026 विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां जीत-हार का अंतर 1000 वोट या उससे भी कम रह सकता है. इन सीटों पर 2–3% का छोटा सा वोट स्विंग भी नतीजा पूरी तरह बदल सकता है. ये neck-to-neck सीटें सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे राज्य की सत्ता का रास्ता तय कर सकती हैं.

क्यों Manjeshwaram और Nemom सबसे ज्यादा चर्चा में?

Manjeshwaram (मंजेश्वरम) को केरल की सबसे टाइट सीट माना जाता है. यहां भारतीय जनता पार्टी कई बार बेहद मामूली अंतर से हार चुकी है. कभी-कभी यह अंतर 100 वोट से भी कम रहा. इस बार भी BJP, IUML (UDF) और LDF के बीच इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जिससे फोटो फिनिश लगभग तय मानी जा रही है. 2021 में इस सीट पर यूडीएफ की जीत हुई थी.

वहीं, Nemom (नेमोम) की अपनी अलग कहानी है. 2016 में BJP ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, लेकिन 2021 में सीट गंवा दी. अब पार्टी यहां वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. त्रिकोणीय मुकाबले के चलते यहां भी नतीजा आखिरी राउंड तक खिंच सकता है. पांच साल पहले नेमोम सीट एलडीएफ के खाते में गई थी.

त्रिशूर और पलक्कड़ BJP के लिए बन सकते हैं 'गेम चेंजर'?

Thrissur (त्रिशूर) इस चुनाव में BJP का सबसे बड़ा टारगेट माना जा रहा है. यहां UDF और LDF दोनों मजबूत हैं, लेकिन अगर वोटों का बंटवारा हुआ तो BJP को फायदा मिल सकता है. यही वजह है कि यह सीट बेहद unpredictable मानी जा रही है. यह सीट एलडीएफ 900 वोट से जीती थी.

Palakkad की बात करें तो यहां पहले भी BJP जीत दर्ज कर चुकी है, लेकिन हर चुनाव में मुकाबला और कड़ा होता गया है. तीनों दलों के बीच सीधी टक्कर होने से यहां भी मामूली अंतर ही जीत-हार तय करेगा. इन दोनों सीटों पर BJP का प्रदर्शन यह तय करेगा कि पार्टी केरल में सिर्फ उपस्थिति दर्ज कर रही है या वाकई असर डाल रही है. यह सीट यूडीएफ 2021 में जीतने में कामयाब हुई थी.

Kazhakoottam जैसी सीटें क्यों बन रही हैं नई लड़ाई का केंद्र?

Kazhakoottam एक अलग तरह की सीट है. यह आईटी हब है और यहां युवा वोटरों की संख्या ज्यादा है. यहां मुख्य मुकाबला LDF और UDF के बीच है, लेकिन वोटिंग पैटर्न तेजी से बदलता है. ऐसे इलाकों में छोटा सा स्विंग भी बड़ा असर डाल सकता है. यही वजह है कि यह सीट भविष्य की राजनीति का संकेत भी मानी जा रही है, जहां पारंपरिक वोटिंग से ज्यादा मुद्दे और नई सोच मायने रखते हैं. इस सीट पर भी एलडीएफ को जीत मिली थीत्र

इन पांच में से सबसे टाइट सीट त्रिशूर और मंजेश्वरम को माना जा रहा है. यहा चुनाव परिणाम कुछ भी हो सकता है. बीजेपी की सबसे ज्यादा पकड़ पलक्कड़ और नेमोम में है. एलडीएफ कोझकोट्टम में मजबत है. यही वजह है कि 2026 में ये सीटें फिर photo finish बन सकती हैं.

नतीजा कैसे तय करेगा केरल का अगला CM?

दरअसल, इस बार एलडीएफ और यूडीएफ के बीच केरल में कांटे की टक्कर है. बीजेपी के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी के पूरे संकेत हैं. इसलिए केरल में एक—एक सीट अहम हो गया है. इन सभी सीटों की खास बात यह है कि यहां मुकाबला बेहद करीबी है और परिणाम अनिश्चित. अगर UDF इनमें से 3 या उससे ज्यादा सीटें जीतता है, तो वह सत्ता के करीब पहुंच सकता है. वहीं LDF अगर इन सीटों को बचाने में सफल रहता है, तो सरकार दोहराने का रास्ता मजबूत होगा. BJP अगर 1 से 2 सीट भी जीत जाती है, तो यह सिर्फ सीटों की जीत नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक संदेश होगा. ये 5 सीटें “game changer” हैं. इनके नतीजे ही तय करेंगे कि 2026 में केरल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी.

2021 का चुनाव परिणाम

केरल में 2021 विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को हुए थे और नतीजे 2 मई को आए. इस चुनाव में कुल 140 सीटों पर मुकाबला हुआ था और बहुमत के लिए 71 सीटें जरूरी थीं. 99 सीटें एलडीएफ गठबंधन और 41 सीटों पर यूडीएफ को जीत मिली थी. बीजेपी पांच साल पहले एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.

Similar News