Aaj ki Taaza Khabar: Hezbollah ने इजराइल के Metula और Kfar Yuval पर दागे रॉकेट
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 07 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
ईरान के हमले का खौफ, Saudi Arabia और Bahrain के बीच इकलौती सड़क बंद
King Fahd Causeway को अनिश्चित समय के लिए ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला ईरान की ओर से संभावित हमलों के डर के कारण लिया गया है. इस पुल का संचालन करने वाली अथॉरिटी ने X पर पोस्ट करके बताया कि सऊदी अरब के पूर्वी इलाके को निशाना बनाने वाले ईरानी हमलों के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया गया है. करीब 25 किलोमीटर लंबा यह पुल Saudi Arabia और Bahrain के बीच सड़क से जुड़ने का एकमात्र रास्ता है.
Hezbollah ने इजराइल पर दागे रॉकेट
Hezbollah ने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उसने तड़के सुबह उत्तरी इज़राइल के Metula और Kfar Yuval शहरों पर रॉकेट हमले किए है. इससे पहले इज़राइल की सेना की नागरिक सुरक्षा यूनिट ने इन इलाकों के लोगों को चेतावनी जारी की थी. बाद में सेना ने कहा कि अब खतरा टल गया है.
ईरान के संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने शुरू किया प्रोटेस्ट
ईरानी संगीतकार Ali Ghamsari ने Damavand power plant के सामने बैठकर विरोध (सिट-इन प्रोटेस्ट) शुरू किया है. यह विरोध ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार ईरान के पावर प्लांट और पुल जैसे नागरिक ढांचे को नष्ट करने की धमकी दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घमसारी वहां रहकर संगीत के जरिए इन महत्वपूर्ण ढांचों को बचाने और हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
Bahrain ने लोगों से की खास अपील
Bahrain ने लोगों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की अपील की है, क्योंकि नए हमले की आशंका के बीच सायरन बजाए गए हैं. बहरीन के गृह मंत्रालय ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा, "नागरिक शांत रहें और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं." अमेरिका का करीबी सहयोगी Bahrain, फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से Iran की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है.
इजराइल के Haifa में मिसाइल हमला, तीन लोगों की मौत
इज़राइल के बंदरगाह शहर Haifa में रहने वाली एक फिलीपींस की महिला की मिसाइल हमले में मौत हो गई. यह जानकारी Philippine Department of Foreign Affairs ने दी है. विदेश मंत्रालय ने फेसबुक और अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि इस हमले में महिला के साथ उसके इज़राइली पति और उसके बुजुर्ग सास-ससुर की भी मौत हो गई.
अब तक अमेरिका ने कितने टारगेट्स को बनाया निशाना
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में, जो अब दूसरे महीने में पहुंच गया है, अब तक 13,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं. बता दें, इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को ईरान पर इजराइली और अमेरिकी ज्वाइंट हमले से हुई थी. जिसमें सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को निशाना बनाया गया था.
पावर प्लांट्स के चारों ओर बनाएं ह्यूमन चेन: खेल मामलों के उप मंत्री Alireza Rahimi
ईरान के युवा और खेल मामलों के उप मंत्री Alireza Rahimi ने देश के लोगों से अपील की है कि वे पावर प्लांट्स के चारों ओर ह्यूमन चेन बनाएं. उन्होंने खास तौर पर युवाओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से इसमें शामिल होने को कहा है. उन्होंने कहा कि लोग कल दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) एकजुट होकर अमेरिका की ओर से पावर प्लांट्स पर हमले की धमकियों का विरोध करें. रहीमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम सब हाथ में हाथ डालकर यह संदेश देंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है.”
ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें
इज़राइल की सेना ने मंगलवार को कहा कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागे जाने के बाद उसके एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए. यह बयान उस समय आया, जब इज़राइल ने ईरान पर हवाई हमलों की “एक लहर” चलाने की बात कही थी. इज़राइली सेना ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर कहा कि कुछ समय पहले ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गईं, जिनका जवाब देने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं.
ईरान के रिहायशी इलाकों पर हमले
ईरान की राजधानी Tehran के रिहायशी इलाकों पर हमले की खबर सामने आई है. यह जानकारी Iran Red Crescent की न्यूज साइट के हवाले से दी गई है. हमले के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. रेस्क्यू टीमें मलबे में फंसे लोगों को तलाश रही हैं. ये हमले ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद हुए हैं.