पिता रहे BJP के रणनीतिकार; कोर्टरूम से संसद पहुंची Menaka Guruswamy, भारत की पहली Queer सांसद के बारे में कितना जानते हैं आप?

Menaka Guruswamy भारत की पहली Queer सांसद बनी हैं. टीएमसी चीफ ने उन्हें चुना है. वह सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील रह चुकी हैं और उनके पिता बीजेपी के पूर्व रणनीतिकार रह चुके हैं.

Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

India First Queer MP: वरिष्ठ वकील Menaka Guruswamy ने सोमवार, 6 अप्रैल को राज्यसभा के 18 अन्य नए और दोबारा चुने गए सदस्यों के साथ शपथ ली. उन्हें Trinamool Congress (टीएमसी) की प्रमुख Mamata Banerjee द्वारा चुना गया था. गुरुस्वामी ने भारत की पहली खुले तौर पर क्वियर (queer) सांसद बनकर इतिहास रच दिया है.

पश्चिम बंगाल से Babul Supriya Baral (टीएमसी), Rajeev Kumar (टीएमसी) और Rukmini Mallik (बीजेपी) ने भी सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके अलावा महाराष्ट्र से पांच सदस्यों—Ramdas Bandu Athawale, Maya Chintaman Ivnate, Sharadchandra Pawar, Ramrao Sakharam Wadkute और Jyoti Nagnath Waghmare ने भी शपथ ली.

तमिलनाडु से Christopher Manickam, Anbumani Ramadoss, Constandine Ravindran, L K Sudhish, M Thambidurai और Tiruchi Siva ने शपथ ली. वहीं ओडिशा से Santrupt Mishra, Dilip Kumar Ray और Manmohan Samal ने भी सोमवार को शपथ ग्रहण किया. यह शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के सभापति C P Radhakrishnan की मौजूदगी में हुआ. इस दौरान उपसभापति Harivansh और संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju भी मौजूद रहे.

मेनका गुरुस्वामी कौन हैं?

  • Menaka Guruswamy सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं. वह उन वकीलों में शामिल थीं, जिन्होंने 2018 में Section 377 of IPC को लेकर ऐतिहासिक संवैधानिक चुनौती में याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व किया था. इसी फैसले के जरिए भारत में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया था.
  • बिना किसी विरोध के चुने जाने के साथ ही गुरुस्वामी देश की पहली खुले तौर पर क्वियर सांसद बन गई हैं.
  • उन्होंने कई मामलों में टीएमसी की ओर से वकालत की है, जिसमें आई-पैक डायरेक्टर प्रतीक जैन के ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से जुड़ा मामला भी शामिल है.
  • गुरुस्वामी ने 1997 में वकालत शुरू की और भारत के तत्कालीन अटॉर्नी जनरल Ashok Desai के साथ काम किया.
  • वह Oxford University से रोड्स स्कॉलर (D.Phil) रह चुकी हैं और Harvard Law School से गेमन फेलो (LL.M) भी हैं.
  • साल 2019 में उन्हें उनकी साथी वकील Arundhati Katju के साथ TIME की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था.
  • गुरुस्वामी ने येल, कोलंबिया और NYU लॉ स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी काम किया है.
  • वह Mohan Guruswamy और Meera Guruswamy की बेटी हैं.
  • मोहन गुरुस्वामी Bharatiya Janata Party के पूर्व रणनीतिकार रहे हैं और उन्होंने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री Yashwant Sinha के विशेष सलाहकार के रूप में भी काम किया था, जिन्होंने बाद में बीजेपी छोड़ दी थी.

क्वीर का मतलब क्या है?

Queer एक ऐसा शब्द है जो उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है, जिनकी sexual orientation (यौन पहचान) या gender identity (लैंगिक पहचान) पारंपरिक यानी “सिर्फ पुरुष-महिला” या “सिर्फ heterosexual” ढांचे में फिट नहीं होती.

Similar News