Karnataka: प्रोफेसर को महंगी पड़ी आशिकी! भरी क्लास में स्टूडेंट को किया प्रपोज तो जमकर हुई पिटाई

Karnataka के तुमकुर में एक प्रोफेसर द्वारा क्लास के सामने छात्रा को प्रपोज करना भारी विवाद में बदल गया. घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी, जिसके बाद कॉलेज ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 26 March 2026 6:53 PM IST

Karnataka: कर्नाटक के तुमकुर स्थित श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास के सामने एक छात्रा को प्रपोज कर दिया. इस घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट की.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के स्वामित्व वाले इस कॉलेज ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है, जिसमें टीचर स्टूडेंट को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में क्या है?

छात्रों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में प्रोफेसर, जिनकी पहचान अब्दुल के रूप में हुई है, कहते सुनाई देते हैं, “मुझे इस बैच से बहुत प्यार मिला है और मैं इसी बैच की एक खास लड़की को प्रपोज करना चाहता हूं... और मैं पूरे बैच को चॉकलेट बांटूंगा.” इसके बाद उन्होंने छात्रा से “आई लव यू” कहा.

छात्रा और प्रोफेसर के बीच क्या हुई बातचीत?

जैसे ही प्रोफेसर मंच से नीचे उतरे, छात्रा ने उन्हें रोका और प्रिंसिपल से बात करने के लिए कहा. इस दौरान प्रोफेसर ने दावा किया कि छात्रा ने भी उनसे अपने प्यार का इजहार किया था और उनके पास इसका सबूत है.

प्रोफेसर ने छात्रा से पूछा, “क्या तुमने ‘आई लव यू’ नहीं कहा था?”

इस पर छात्रा ने जवाब दिया, “मैंने कब प्रपोज किया?”

प्रोफेसर ने कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है.

जब छात्रा ने सबूत दिखाने को कहा, तो उन्होंने बातचीत खत्म करते हुए कहा, “मैं तुमसे कल बात करूंगा.”

छात्रा ने बात करने से मना कर दिया. इस पर प्रोफेसर ने कहा, “ठीक है,” और छात्रों से चॉकलेट लेने के लिए कहा, इसके बाद वह क्लास से बाहर चले गए.

ये भी पढ़ें :लाइन मत लगाइए नहीं तो पेट्रोल पंप ही बंद कर देंगे, इस मुख्यमंत्री ने दी सीधी धमकी, बोले- सरकार नहीं अफवाहों पर भरोसा

टीचर की छात्रों ने कब पिटाई की?

घटना की खबर फैलते ही अन्य छात्र भी गुस्से में आ गए और उन्होंने प्रोफेसर का सामना किया, जिसके बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. कैंपस के एक अन्य वीडियो में छात्रा प्रोफेसर को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही है, जबकि अन्य छात्र भी उनके साथ मारपीट करते नजर आए. बताया जा रहा है कि प्रोफेसर को कैंपस में दौड़ाया गया और उनकी कार के पास फिर से हमला किया गया. हमले में घायल होने के बावजूद प्रोफेसर किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रहे.

टीचर के खिलाफ क्या एक्शन हुआ?

कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है और इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Similar News