कोई लाया गैलन तो कोई 500 लीटर की पानी की टंकी, 5 वीडियो जो बयां करती हैं फ्यूल अफवाह का खौफ! क्या सच में आने वाला है संकट?
देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाहों ने लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है, जिसका असर पेट्रोल पंपों पर साफ दिखाई दे रहा है. कहीं लंबी कतारें हैं तो कहीं मारपीट जैसे हालात, जबकि सरकार लगातार कह रही है कि दाम बढ़ने की खबरें पूरी तरह गलत हैं.
Fuel Price Hike India: भारत में फ्यूल के दाम की अफवाह सुनकर भारी मात्रा में लोगों ने पेट्रोल और डीजल खरीदना शुरू कर दिया है. देश भर में कई जगहों से तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें लोग लाइन लगाकर पेट्रोल और डीजल खरीदते दिख रहे हैं. हालांकि सरकार ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा है कि फ्यूल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं होने वाली है.
सरकार ने देशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर खरीदारी से बचने की अपील की है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश के पास कच्चे तेल को रिफाइन करने की पर्याप्त क्षमता है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है. साथ ही ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने नई दिल्ली में हुई इंटर-मिनिस्टीरियल ब्रीफिंग में कहा कि देश के पास 26 करोड़ टन कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है. उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की खबरें केवल अफवाह हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
सोशल मीडिया पर कौनसी वीडियो वायरल हो रही हैं?
सरकार की इन अपील के बावजूद कई जगहों पर लोग पेट्रोल और डीजल के लिए लाइन लगाए हुए दिखाई दिए.
हद तो तब हो गई जब एक शख्स पानी वाला ड्रम लेकर पेट्रोल लेने के लिए पहुंच गया.
सूरत में भी पेट्रोल के लिए पेट्रोल पंप के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं.
गोरखपुर में भी लोग गैलन, डिब्बा, बर्तन में पेट्रोल लेने के लिए पहुंच गए.
उधर, मध्य प्रदेश के देवास में लोग पेट्रोल और डीजल के लिए आपस में भिड़ते नजर आए. वीडियो में खूब लात घूंसे चलते दिख रहे हैं.
प्रयागराज में भी शाम के वक्त पेट्रोल पंप्स के बाहर भारी भीड़ दिखाई दी. इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों को कंट्रोल करने के लिए तैनात भी दिखाई दिए.