Noida की कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, कई लोग घायल
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 12 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 12 March 2026 9:38 AM
नोएडा के कैपिटल पावर सिस्टम कंपनी की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोग घायल
नोएडा पुलिस के अनुसार, आज 12 मार्च को फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित बी-40 में कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई. स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग बुझाने और बचाव का काम जारी है. इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गौतम बुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर मौजूद हैं.
- 12 March 2026 9:08 AM
चपरासी की बेटी नहीं बनी आईपीएस, रैंक हासिल करने वाली शिखा कोई और
बुलंदशहर की शिखा, जिनके बारे में पहले खबर आई थी कि उन्होंने यूपीएससी में 113वीं रैंक हासिल की है, ने कहा कि असल में यह रैंक रोहतक की शिखा की है. उन्होंने कहा, “जिस शिखा का चयन हुआ है, वह दूसरी शिखा हैं. हमारा नाम एक जैसा है और मैंने पीडीएफ में सिर्फ नाम देखा था, रोल नंबर नहीं देखा. यह मेरी गलती थी.”
- 12 March 2026 8:26 AM
ईरान ने यूएई और कुवैत में किए हमले
ईरान ने यूएई और कुवैत में हमले किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में फुजैराह के ऑयल जोन, शारजाह के इंडस्ट्रियल इलाके और कुवैत के अल-सलेम बेस में मौजूद अमेरिकी लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया गया है.
- 12 March 2026 8:03 AM
उत्तम नगर में आग पर पाया गया काबू, 300-400 झुग्गियां तबाह
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मटियाला गांव में स्थित एक मछली बाजार में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में झुग्गियां जलकर राख हो गईं., दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार इस आग में करीब 300 से 400 झुग्गियां नष्ट हो गईं. आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
- 12 March 2026 7:41 AM
इराक के पास दो तेल के टैंकरों पर हमला
इराक के पास दो तेल टैंकरों पर हुए हमले में कम से कम एक क्रू सदस्य की मौत हो गई. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान पर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया जा रहा है.
- 12 March 2026 7:39 AM
लेबनान पर इज़राइल का ज़ोरदार हमला
लेबनान ने बताया कि गुरुवार तड़के राजधानी बेरूत के मध्य इलाके में समुद्र किनारे इजरायल ने हमला किया. इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इससे कुछ घंटे पहले भी राजधानी के मुख्य इलाके में एक और हमला हुआ था.




