Aaj ki Taaza Khabar: दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने से कांगड़ा के पायलट नमन स्याल की मौत, पढ़ें 21 नवंबर की बड़ी खबरें

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.;

( Image Source:  ANI )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 21 Nov 2025 11:36 PM IST


Live Updates
2025-11-21 15:53 GMT

दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश होने से कांगड़ा के पायलट की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया, "दुबई एयर शो में तेजस एयरक्राफ्ट हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बहादुर बेटे नमन स्याल जी के निधन की खबर बहुत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं..."

2025-11-21 14:29 GMT

जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कलाकारों के एक विशेष समूह ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. पीएम मोदी यहां 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होंगे, जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु नीति, ग्लोबल साउथ की भूमिका और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. उनकी यह यात्रा भारत की कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

2025-11-21 14:19 GMT

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए को बांग्लादेश ए ने सुपर ओवर में हराया 

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए को बांग्लादेश ए ने सुपर ओवर में हरा दिया. दोनों टीमों ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. 

2025-11-21 12:43 GMT

डिफेंस एक्सपर्ट प्रफुल्ल बख्शी तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'

दुबई एयर शो के दौरान IAF के तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने पर डिफेंस एक्सपर्ट प्रफुल्ल बख्शी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें हमने एक बहुत बहादुर पायलट खो दिया है...यह दूसरी ऐसी दुर्घटना है. यह पता लगाने के लिए पूरी जांच की जाएगी कि इसके क्या कारण हो सकते हैं..."

2025-11-21 12:37 GMT

योगी आदित्यनाथ बोले- 11 साल में भारत में ऐतिहासिक बदलाव, यूपी की कानून-व्यवस्था अब देश का मॉडल

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और अब दुनिया की नजरें भारत की तेज़ तरक्की पर टिकी हैं. योगी ने दावा किया कि देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि आज यूपी की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति देश में मॉडल के रूप में देखी जाती है, जहां त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं और हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है. उन्होंने इसे राज्य सरकार की शून्य सहनशीलता वाली नीति और बेहतर पुलिसिंग का नतीजा बताया.

2025-11-21 11:36 GMT

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह विभाग नीतीश कुमार के पास नहीं

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है.  गृह विभाग नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी को दिया गया है.

2025-11-21 11:29 GMT

दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश होने से पायलट की मौत

दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई.  इंडियन एयर फ़ोर्स ने इस पर गहरा दुख जताया है. IAF का कहना है कि  वह इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ खड़ी है. एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी बनाई जा रही है.

2025-11-21 11:26 GMT

साउथ अफ्रीका में पीएम मोदी के सामने असम के कलाकार करेंगे बिहू

साउथ अफ्रीका में 20वें G20 लीडर्स समिट के लिए जोहान्सबर्ग में PM मोदी के आने से पहले इंडियन कम्युनिटी के लोग डांस और रिहर्सल कर रहे हैं. इंडियन डायस्पोरा की एक सदस्य, संगीता कहती हैं, "मैं असम से हूं और मैं अपने राज्य को रिप्रेजेंट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं...मैं PM मोदी से मिलने और अपनी संस्कृति को रिप्रेजेंट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. वहीं, रीमा दास ने कहा, "मैं असम से हूं. हम PM मोदी के सामने बिहू परफॉर्म करेंगे और मैं बहुत एक्साइटेड हूं"

2025-11-21 10:34 GMT

दुबई एयर शो में हादसे का शिकार हुआ तेजस लड़ाकू विमान, डेमो के दौरान क्रैश

दुबई एयर शो के दौरान भारत का तेजस लड़ाकू विमान एक डेमो फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया. हादसा प्रदर्शन के बीच हुआ, जिससे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

2025-11-21 10:29 GMT

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत - दिल्‍ली पहुंचते ही चिराग पासवान का भव्य स्वागत

दिल्ली पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया गया. बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने प्रचंड जीत दर्ज की है, जिसमें चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 सीटें जीतीं. इस सफलता ने न सिर्फ NDA की स्थिति मजबूत की बल्कि बिहार की राजनीति में चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता और प्रभाव को भी स्पष्ट तौर पर दिखाया.

Similar News